भोपाल

घर की इस जगह पर रख दें कछुआ, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

घर पर कछुआ रखने के होते हैं कई सारे लाभ, जानें यहां….

भोपालSep 09, 2019 / 04:34 pm

Ashtha Awasthi

कछुआ

भोपाल। घर में सुख शांति के लिए कछुए को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। फेंगशुई और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपने घर और ऑफिस में कछुआ रखते हैं तो यह कई तरह से आपके लिए भाग्यसाली साबित होता है। मान्यता है कि कछुए को घर में उचित स्थान पर रखने से घर में सुख-शांति बनी रहती है साथ ही आर्थिक संपन्नता बनी रहती है। जानिए किस तरह से कछुआ रखना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है…….

MUST READ: अपनी रसोई में रखेंगे ऐसे तवा तो पलट जाएगी आपकी किस्मत

– पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि कछुए को भगवान विष्णु का ही रुप माना जाता है। भगवान बिष्णु ने कछुए का रूप धारण कर के समुद्र मंथन के समय मंद्रांचल पर्वत को अपने कवच पर थामा था। इसीलिए कछुए को घर पर रखना लाभकारी माना जाता है।

– हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि कछुए को उत्तर दिशा में ही रखें। यहीं पर रखना शुभ होता है क्योंकि उत्तर दिशा को धन की दिशा माना जाता है। कछुए को हमेशा किसी बर्तन में पानी भर कर उसके मुंह को घर के अंदर की ओर कर के ही रखें। अगर आप कछुए को गलत दिशा में रखते हैं तो यह शुभ होने के बजाए अशुभ फल देने वाला हो सकता है।

MUST READ: ये 5 बातें जरूर मानें, घर में कभी नहीं आएगी बीमारी और कंगाली, नसीब देगा साथ

feng-sui-turtle-1477041887_835x547.jpg

– कछुए को घर या ऑफिस में रखने से धन की प्राप्ति होती है। जिसको धन संबंधी परेशानी हो तो उसे कछुआ रखने से लाभ होगा।

– कहा जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है वहां के लोगों की उम्र बहुत लंबी होती है। साथ ही परिवार के सभी लोग शारीरिक परेशानियों से दूर रहते हैं।


2018_4image_12_01_013060250tortoise-ll.jpg
– पंडित जी बताते है कि अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करते है तो अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ जरूर रखें। ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। कछुआ घर में रखने से जीवन में ऊर्जा का प्रवाह एक समान होने से स्थिरता बनी रहती है और उतार-चढ़ाव कम आते हैं।

Home / Bhopal / घर की इस जगह पर रख दें कछुआ, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.