3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की गिरफ्तारी पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा- कानून अपना काम करेगा, पुत्र पर हत्या की कोशिश का आरोप

मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे ने नरसिंहपुर में दो युवकों के साथ मारपीट के बाद फायरिंग की थी। इस मामले में भाजपा विधायक जलाम सिंह पटेल के बेटे के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jun 19, 2019

prahlad

भोपाल. केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे और उनके भाई विधायक के बेटे को पुलिस ने हत्या के प्रयाल के मामले में गिरफ्तार किया है। बेटे की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा- मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। कानून अपना काम करेगा। मैं कोई और टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं। बता दें कि प्रहलाद पटेल को मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है।

कानून करेगा अपना काम
प्रहलाद पटेल ने कहा- मुझे इस घटना की जानकारी दोपहर के बाद मिली। मैं इस मामले में कोई ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा। मेरे छोटे भाई ने इस मामले में अपना बयान जारी किया है। घटना को राजनीतिक साजिश के सवाल पर प्रहलाद पटेल ने कहा- मैं अभी कुछ नहीं कह सकता हूं।

क्या है मामला
दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल पटेल और छह अन्य लोगों को मारपीट करने और एक व्यक्ति को गोली मारने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। नरसिंहपुर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने 12 ज्ञात व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें प्रबल पटेल व छह अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकि लोगों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि उनके भतीजे और विधायक जालम सिंह पटेल का बेटा मोनू पटेल अब भी फरार है।

इसे भी पढ़ें- मोदी के इस मंत्री को मध्यप्रदेश में सीएम बनाने की मांग, समर्थकों ने FB पर शुरू किया कैंपेन

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात गोटेगांव थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह से लौट रहे दो लोगों का केद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के बेटे प्रबल से विवाद हो गया था। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों में मारपीट हुई और गोली भी चली, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया था। मामले में नौनी निवासी हिमांशु राठौर ने केस दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया है कि 17 जून को वह अपने साथी राहुल राजपूत के साथ ग्राम कमोद स्थित प्रखर गार्डन में एक शादी में आया था। बाइक से लौटते समय बैलहाई गांव में रात करीब साढ़े 11 बजे प्रबल पटेल और उसके साथियों ने मारपीट की और गोलियां भी चलाईं।

Story Loader