scriptवन स्टार क्रॉस कंट्री टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक | van staar kros kantree teem ivent mein jeeta svarn padak 51 / 5,000 T | Patrika News
भोपाल

वन स्टार क्रॉस कंट्री टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

सीनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2023-24, नई दिल्ली मेंअर्मी केन्ट दिल्ली में 20 से 31 मार्च तक आयोजित सीनियर नेशनल घुड़सवारी चैम्पियनशिप 2023-24 में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुुए वन स्टॉर क्रॉस कंट्री इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। टीम में भोलू परमार, फराज खान और राजू सिंह शामिल थे।

भोपालApr 01, 2024 / 10:37 pm

Rohit verma

bholu_parmar.jpeg
टू स्टॉर क्रॉस कंन्ट्री व्यक्तिगत इवेन्ट में अकादमी के राजू सिंह ने कांस्य पदक अर्जित किया। इस स्पर्धा में मध्यप्रदेश राज्य खेल अकादमी के 3 खिलाडिय़ों ने प्रतिभागिता की और 3 पदक अपने नाम किए। वन स्टॉर क्रॉस कंट्री व्यक्तिगत स्पर्धा में अकादमी में भोलू परमार ने रजत पदक अर्जित किया था।
21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप दुबई में
अकादमी के 4 खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित
दुबई में 24 से 27 अप्रेल तक आयोजित होने वाली 21वीं एशियन जूनियर एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में अकादमी के 4 खिलाड़ी एकता डे, विकास कुमार बिंद, विनोद सिंह और देव मीणा का भारतीय टीम में चयन किया गया है। इसके लिए 13 अप्रेल से बैंगलूरु में भारतीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। इसमें मध्यप्रदेश राज्य एथेलेटिक्स अकादमी के चारो खिलाड़ी शामिल होंगे। एकता डे 3000 स्टीपल चेस और 5000 मी., विकास कुमार बिंद 3000 मी., विनोद सिंह 5000 मी., देव मीणा पोल वोल्ट में भाग लेंगे। बता दें कि यह सभी खिलाड़ी पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर फेडरेशन एथेलेटिक्स चैम्पियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर एशियन चैम्पियनषिप के लिए क्वॉलिफाय किया था।

अंडर 20 और 15 जूनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 गाजियाबाद में
अकादमी की प्रियांशी प्रजापति ने स्वर्ण, रेखा जाट और हर्षिता प्रजापति ने जीता कांस्य पदक
गाजियाबाद में 28 से 30 मार्च तक अंडर 20 और 15 जूनियर नेशनल कुश्ती चैम्पियनशिप 2024 आयोजित की गई। इसमें अकादमी के खिलाडिय़ों ने 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक सहित कुल 3 पदक अर्जित किए हैं। इसमें प्रियांषी प्रजापति 53 किग्रा. भागवर्ग में (अंडर 20) आयु वर्ग स्वर्ण पदक। रेखा जाट 59 किग्रा. भारवर्ग में (अंडर 20) आयु वर्ग कांस्य पदक। हर्षिता प्रजापति 46 किग्रा. भारवर्ग में (अंडर 15) आयु वर्ग कंास्य पदक हासिल किया।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8w4xmi

Home / Bhopal / वन स्टार क्रॉस कंट्री टीम इवेंट में जीता स्वर्ण पदक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो