scriptवास्तु की इन चीजों से जुड़ी होती है महिला, 1 गलती और हो सकता है पूरा घर बर्बाद | vastu dosh nivaran in hindi | Patrika News
भोपाल

वास्तु की इन चीजों से जुड़ी होती है महिला, 1 गलती और हो सकता है पूरा घर बर्बाद

वास्तु की इन चीजों से जुड़ी होती है महिला, 1 गलती और हो सकता है पूरा घर बर्बाद

भोपालJul 13, 2018 / 05:33 pm

Faiz

vastu dosh nvaran

वास्तु की इन चीजों से जुड़ी होती है महिला, 1 गलती और हो सकता है पूरा घर बर्बाद

भोपालः हर घर के भाग्य का सबसे बड़ा श्रेय महिला को जाता है। घर में किए जाने वाले कर्मों का प्रभाव भी साने आता हैं। घर में महिला जैसा काम करती है, उसका सीधा असर घर के सदस्यों पर पड़ता है। वास्तु के अनुसार महिलाओं को घर पर बहुत सारी बातों का ध्यान रखना काफी ज़रूरी है, जिसका ध्यान उन्हें हमेशा रखना चाहिए। उनके कर्मों का सबसे ज्यादा प्रभाव महिला के पति और बच्चों के भाग्य पर पड़ता है। तो आइए आज हम जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिससे जो पूरे परिवार के कामों पर रुकावट डाल सरकते हैं।

बिना नहाए खाना बनाने से बढ़ते हैं दोष

वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर कोई भी महिला सुबह अपने पति और बच्चों के लिए बिना नहाए खाना बनाती है तो ऐसा करने से घर के दोष बढ़ते हैं जिस वजह से पति और बच्चों को बुरा समय का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा ऐसा करने से बीमारियां होने के आसार भी बढ़ जाते हैं।

खाना बनाने की दिशा का महत्व

किचन में महिला किस दिशा में खाना बना रही है यह भी वास्तु से जुड़ा है। घर की किचन चाहे किसी भी दिशा में हो, खाना बनाने वाली महिला का मुंह पूर्व दिशा में अच्छा माना जाता है। इससे घर में सुख शांति का वास होता है।

इस तरफ मूंह करके खाना बनाना अशुभ

किचन में उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाना अशुभ होता है, वहीं पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके खाना बनाना सामान्य फलदायक होता है। प्रतिदिन सुबह शाम सबसे पहली रोटी गाय को खिलानी चाहिए। ऐसा करने से आपकी कई परेशानियां दूर होंगी।

किचने के सामने बाथरूम समस्या की जड़

अगर आपकी किचन के सामने बाथरूम है तो यह अच्छा नहीं माना जाता, लेकिन अगर ऐसा है तो हमेशा उसके दरवाजे को बंद रखें और एक पर्दा लगाना भी जरूरी है।

Hindi News/ Bhopal / वास्तु की इन चीजों से जुड़ी होती है महिला, 1 गलती और हो सकता है पूरा घर बर्बाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो