भोपाल

विवेक सागर बने DSP, PHQ में ली ज्वाइनिंग, जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिये बेंगलुरु रवाना

भारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर ने शनिवार शाम को भोपाल पुलिस हेडक्वार्टर पहंचकर DSP पद जॉइन किया। वहीं, रविवार दोपहर 3 बजे जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी करने के लिये बेगलुरु रवाना हो गए हैं।

भोपालOct 03, 2021 / 04:12 pm

Faiz

विवेक सागर बने DSP, PHQ में ली ज्वाइनिंग, जूनियर हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिये बेंगलुरु रवाना

भोपाल. टोक्यो ओलिंपिक में भारत के नाम ब्रॉन्ज मेडल कराने वाले मध्य प्रदेश के इटारसी के चांदौन गांव में रहने वाले प्रसाद अब DSP बन गए हैं। टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय हॉकी टीम में जबरदस्त प्रदर्शन करने वाले विवेक ने खाकी वर्दी पहनकर पुलिस हेडक्वार्टर में प्रभार संभाला। खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को एक स्टार लगाया गया। परिवीक्षा अवधि पूरी होने के 2 साल बाद विवेक सागर को दो स्टार और दिये जाएंगे।

बता दें कि, विवेक सागर रविवार की दोपहर 3 बजे जूनियर पुरुष हॉकी वर्ल्डकप की तैयारी के लिये राजधानी भोपाल से बेंगलुरु के लिये रवाना हो गए हैं। इससे पहले शनिवार शाम को भोपाल डीआईजी इरशाद वली, भोपाल आरआई समेत पुलिस के कई आला अधिकारियों ने विवेक की डीएसपी पद पर जॉइनिंग की प्रक्रिया पूरी कराई।

 

पढ़ें ये खास खबर- कुख्यात तस्कर की बर्थडे पार्टी में पुलिस बनी मेहमान, कांस्टेबल की बंदूक से काटा केक, हुई कार्रवाई


CM शिवराज ने की थी घोषणा

बता दें कि, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बारतीय हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर प्रसाद को डीएसपी बनाने की घोषणा बीते 12 अगस्त को भोपाल में ही आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान की थी। इसी के बाद से सीएम ने दो महीनों के भीतर अपने इस वादे को पूरा कर लिया। सीएम की घोषणा के बाद से ही इसकी प्रक्रिया शुरु कर दी गई थी। वहीं, पिछले महीने प्रदेश सरकार के गृह विभाग विवेक सागर को डीएसपी बनाने का आदेश जारी किया था। 30 दिन के अंदर विवेक को पीएचक्यू में कार्यभार संभालने के आदेश भी दे दिये गए थे। इसके बाद शनिवार शाम को विवेक सागर ने डीएसपी का पदभार संभाल लिया है।

 

कुख्यात तस्कर ने पुलिसकर्मी की बंदूक से काटा बर्थडे केक, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.