scriptलोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, 20 लाख 96 हजार 97 हो गई है वोटर संख्या | voter number has reached 20 lakh 96 thousand | Patrika News
भोपाल

लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, 20 लाख 96 हजार 97 हो गई है वोटर संख्या

18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए जिले की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन गुरुवार को हो गया। 8 फरवरी 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20 लाख 96 हजार 97 हो गई है।

भोपालFeb 11, 2024 / 01:02 am

Mahendra Pratap

voter_list.jpg
भोपाल. 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए जिले की मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन गुरुवार को हो गया। 8 फरवरी 2026 की स्थिति में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 20 लाख 96 हजार 97 हो गई है। लोकसभा चुनाव में सीहोर जिले की एक विधानसभा के वोटर भोपाल में जुड़ जाते हैं। आठ विधानसभा के वोटर मिलकर भोपाल का सांसद चुनते हैं। गुरुवार को कलेक्टोरेट में हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।
16 हजार नाम जोड़, 14 हजार के काटे

लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची में 16 हजार 34 मतदाताओं के नए नाम जोड़े गए हैं। जबकि 14 हजार 331 के नाम कटे हैं। 14 हजार 639 मतदाता इधर से उधर हुए हैं। इतनों ने नाम, पता सहित अन्य बदलाव वोटर कार्ड में कराए हैं।
हुजूर में सबसे ज्यादा नाम जुड़े
विधानसभा चुनाव से अब तक सबसे ज्यादा नाम हुजूर विधानसभा में बढ़े हैं। बैरसिया में 997 नाम, उत्तर में 429, नरेला 874, गोविंदपुरा 1639 नए मतदाता बढ़े हैं। मध्य में 1248 और दक्षिण-पश्चिम में 605 नाम कटे हैं।
8 फरवरी 2024 की स्थिति में मतदाता सूची

विधानसभा——वोटरों की संख्या——थर्ड जेंडर
बैरसिया ————2,49,144 ———4

भोपाल उत्तर ——-2,46,188——-8
नरेला————3,50,342———-14
द.पश्चिम——– 2,32,686——–11
भोपाल मध्य ——–2,46,577——107
गोविंदपुरा———–3,95,948——-16
हुजूर————-3,75,212——-9
कुल मतदाता——–20,96,097——169
नोट—

– 6 जनवरी 2924 को मतदाता सूची में वोटरों की संख्या 20 लाख 90 हजार 488 थी, जो 8 फरवरी को 20 लाख 96 हजार 097 हो गई।
– पहले 171 किन्नर थे, जो घटकर 169 हो गए।
– जो लोेग अभी नाम जुड़वाने से रह गए हैं, वे ऑनलाइन नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग की साइट पर आवेदन कर सकते हैं।

Hindi News/ Bhopal / लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार, 20 लाख 96 हजार 97 हो गई है वोटर संख्या

ट्रेंडिंग वीडियो