भोपाल

कहीं प्री मानसूनी बारिश तो कहीं तीखी गर्मी, 13 जून को दस्तक देगा मानसून

मानसून भी तेजी से आगे बढ़ते हुए तय समय से पहले 13 जून को ही प्रदेश की सीमा तक पहुंच सकता है…

भोपालJun 09, 2021 / 11:22 am

Ashtha Awasthi

भोपाल। प्रदेश में अगले दो-तीन दिन में एक बार फिर प्री मानसूनी गतिविधियां (monsoon) बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने पूर्वी मध्यप्रदेश में 11-12 जून को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसी समय पश्चिमी प्रदेश में भी गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़, मुबई और विदर्भ में भारी से बेहद भारी बारिश की बात कही जा रही है। इसका असर प्रदेश के सीमांत जिलों में भी दिखेगा। प्री मानसूनी गतिविधियों के बीच मानसून भी तेजी से आगे बढ़ते हुए तय समय से पहले 13 जून को ही प्रदेश की सीमा तक पहुंच सकता है।

MUST READ: शुरु हो गई है प्री मानसून बारिश, आने वालों कुछ घंटों में हो सकती है तेज बारिश

गतिविधियां लगातार जारी

मंगलवार शाम तक छिंदवाड़ा में 38 तो जबलपुर में 11, मंडला में आठ और टीकमगढ़-शाजापुर में 3-3 मिमी बारिश दर्ज हुई प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री ग्वालियर और नौगांव में दर्ज किया गया।

जारी किया गया यलो अलर्ट

मुंबई में भारी बारिश के साथ मप्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय व अरुणाचल प्रदेश में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अभी कहां है मानसून

अरब सागर वाली ब्रांच अगले दो-तीन दिन में पूरे महाराष्ट्र को कवर कर लेगी। बंगाल की खाड़ी वाली ब्रांच पश्चिम बंगाल से आगे बढ़कर ओडिशा तक पहुंच सकती है।

पश्चिमी मध्यप्रदेश ज्यादा भीगेगा

मौसम विभाग के एक जून को जारी लॉन्ग रेंज फोरकास्ट के मुताबिक इस बार भोपाल सहित पश्चिमी मध्यप्रदेश में पूर्वी हिस्से से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

Home / Bhopal / कहीं प्री मानसूनी बारिश तो कहीं तीखी गर्मी, 13 जून को दस्तक देगा मानसून

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.