scriptइस दिन पड़ने वाली है सीज़न की सबसे भारी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव | weather alert for highest cold | Patrika News
भोपाल

इस दिन पड़ने वाली है सीज़न की सबसे भारी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

इस दिन पड़ने वाली है सीज़न की सबसे भारी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

भोपालJan 20, 2019 / 03:03 pm

Faiz

weather news

इस दिन पड़ने वाली है सीज़न की सबसे भारी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

भोपालः जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बनने के कारण पूरे प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी दर्जा की गई है। इसी वजह से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी आई है, जो अगले दो दिनो तक और रहने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि, इस प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो प्रदेश में अगले 24 घंटे के बाद से एक बार फिर प्रदेश के कई इलाके भारी ठंड की चपेट में घिर जाएंगे। ऐसा इसलिए भी होने का अनुमान जताया जा रहा है क्योंकि, कश्मीर पहुंचने वाला सिस्टम सीजन का सबसे स्ट्रांग सिस्टम होगा। इस दौरान कश्मीर में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी और बारिश होगी, जिसका असर प्रदेश पर भी पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि, इसी के चलते इस बार पड़ने वाली ठंड के कारण तापमान अपने न्यूनतम स्तर पर जा पहुंचेगा।

21 जनवरी से होगा बड़ा बदलाव

आपको बता दें कि, जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी का सीधा असर प्रदेश के तापमान पर नज़र आ रहा है। फिलहाल वहां बर्फबारी में कमी आई है, जिसके चलते यहां शनिवार को दिन के तापमान में कोई परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ जीडी मिश्रा ने बताया कि, फिलहाल, अगले 24 घंटों तक तो हालात सामान्य रहेंगे, लेकिन 21 जनवरी के बाद से मौसम के मिज़ाज में बड़ा बदलाव आ सकता है। ऐसे में प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की या सामान्य बारिश भी हो सकती है। इसके बाद एक बार फिर प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने से सर्दी में बढ़ोतरी होगी।

हवा की गति में होगा बड़ा बदलाव

आने वाले दिनों में 11 से 13 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी। शुरु में उत्तर पूर्व की दिशा से हवाएं चलेंगी। इसके बाद पूर्व दिशा से हवाएं चलेंगी। फिर इन हवाओं की गति में बदलाव होगा। कुछ दिन पहले भी उत्तर दिशा से हवाओं के चलने से तेज सर्दी पड़ चुकी है।

पश्चिमी विक्षोभ ऐसे पड़ेगी कड़ाके की ठंड

कश्मीर पहुंचने वाले इस सिस्टम को सीजन का सबसे स्ट्रांग सिस्टम माना जा रहा है। इससे देश के उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी। हवा का एक चक्रवात देश के पश्चिमी हिस्से अफगानिस्तान, पाकिस्तान से होता हुआ कश्मीर पहुंचेगा, इसी के चलते मौसम में बदलाव होता है। भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाक़ों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफ़ान को पश्चिमी विक्षोभ कहा जाता है जो वायुमंडल की ऊंची तहों में भूमध्य सागर, अन्ध महासागर और कुछ हद तक कैस्पियन सागर से नमी लाकर उसे अचानक वर्षा और बर्फ के रूप में संबंधित इलाकों में छोड़ देता है।

Home / Bhopal / इस दिन पड़ने वाली है सीज़न की सबसे भारी ठंड, पश्चिमी विक्षोभ में होने जा रहा है बड़ा बदलाव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो