scriptसावधान: फिर बदल रहा है मौसम, हवा की गति तेज, होगी बूंदाबांदी | Weather change in Madhya Pradesh | Patrika News
भोपाल

सावधान: फिर बदल रहा है मौसम, हवा की गति तेज, होगी बूंदाबांदी

सावधान: फिर बदल रहा है मौसम, हवा की गति तेज, होगी बूंदाबांदी

भोपालFeb 03, 2019 / 02:19 pm

Ashtha Awasthi

Weather news

Weather news

भोपाल। मध्य प्रदेश का मौसम लगातार बदल रहा है। कभी अचानक ठंड बढ़ जा रही है वहीं कभी एकदम से मौसम में गर्मी हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब भी मौसम पर भरोसा नहीं किया जा सकता। तेज गति से चल रही हवाएं फिर बूंदाबादी के संकेत दे रही हैं। ऐसी स्थिति में किसानों के लिए फिर मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। अभी से मौसम का मिजाज बनता बिगड़ता नजर आ रहा है। तापमान के अचानक घटने और तेजी से बढऩे के कारण लोगों परेशानी बढ़ी है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल ठंड तेजी से पड़ी है। आपको बता दें कि पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रेरित चक्रवात के समाप्त होने के कारण हवाओं का रुख बदलकर उत्तर-पूर्वी हो गया है। जिसके चलते वातावरण में एक बार फिर सिहरन बढ़ गई है।

Weather news

तापमान में दर्ज हुई गिरावट

मध्य प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई। वहीं राजधानी भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो कि शुक्रवार के अधिकतम तापमान (29.2) के मुकाबले 3.6 कम रहा। मौसम विज्ञानियों ने तीन दिन बाद प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं।

Weather news

पड़ सकती हैं बौछारें

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। जिसके चलते 6-7 फरवरी को मौसम का मिजाज फिर बदलने की संभावना है। इस सिस्टम के कारण प्रदेश के उत्तरी भाग में स्थित क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। भोपाल शहर में भी गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है।

Home / Bhopal / सावधान: फिर बदल रहा है मौसम, हवा की गति तेज, होगी बूंदाबांदी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो