भोपाल

10 साल में तीसरी बार 43 डिग्री के करीब पहुंचा अप्रैल में पारा

– न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया….

भोपालApr 30, 2021 / 07:20 pm

Ashtha Awasthi

weather forecast

भोपाल। राजधानी में एक बार फिर गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। शहरवासी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से दोपहर बादल तक आंशिक बादल छाए (weather forecast) रहे, इसके कारण गर्मी के साथ-साथ उमस से भी लोगों का बेहाल कर दिया। शहर का अधिकतम तापमान 42.8 पहुंच गया। पिछले दस साल में यह तीसरा मौका है जब अप्रेल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज किया गया।


MUST READ: गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग परेशान, अब और तीखे होंगे तेव

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को भी मौसम का मिजाज इसी तरह रहेगा। कुछ दिन राहत के बाद शहर में गर्मी फिर बेहाल करने लगी है। अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को लगातार दूसरी बार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया।

शुक्रवार को सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे थे, जिससे उम्मीद थी कि तापमान में कुछ कमी आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन दोपहर बाद तपन और उमस से भी लोग बेहाल दिखाई दिए।

Home / Bhopal / 10 साल में तीसरी बार 43 डिग्री के करीब पहुंचा अप्रैल में पारा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.