scriptगर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शाम तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री | Weather Update: maximum temperature 39 degrees by evening | Patrika News
भोपाल

गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, शाम तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री

तीखी धूप से लोग बेहाल, हालत यह थी कि सुबह साढ़े आठ बजे ही शहर का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया…

भोपालApr 29, 2021 / 06:37 pm

Ashtha Awasthi

summer.png

weather forecast

भोपाल। राजधानी में गर्मी के तेवर फिर तीखे होने लगे हैं। बुधवार का दिन इस सीजन (weather forecast) का सबसे गर्म रहा। अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो इस सीजन में सबसे अधिक रहा। इसके पहले छह अप्रेल को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री तक पहुंचा था।

शहर में सुबह से ही गर्मी रौद्र रूप दिखाने लगी थी। तीखी धूप से लोग गर्मी से बेहाल दिखे। हालत यह थी कि सुबह साढ़े आठ बजे ही शहर का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था, जबकि शाम को भी अधिकतम तापमान 39 डिग्री था। गर्म हवाओं के थपेड़ों के कारण लोग गर्मी से बेहाल नजर आए।

MUST READ: सुबह तल्ख धूप, दोपहर में चली गर्म हवा, शाम को हल्के बादल

 

Weather News : बाड़मेर 42.1 डिग्री सेल्सियस

मंगलवार के मुकाबले बुधवार को जहां अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई वहीं न्यूनतम तापमान में भी डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 41.6 और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.5 और न्यूनतम 20.2 डिग्री दर्ज किया गया था।

शाम तक ऐसी रही पारे की चाल

सुबह 8:30- 29.4 डिग्री
सुबह 11:30- 38 डिग्री
दोपहर 2:30- 40.4 डिग्री
शाम 5:30- 39 डिग्री

छा सकते हैं बादल

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया गर्म हवाओं से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। अरब सागर में एक ऊपरी हवा का चक्रवात है, इससे हल्के बादल छाए रह सकते हैं। एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होने की संभावना है। तापमान में एक दो दिन खास बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80yhfr
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो