scriptगुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अब 48 घंटे में उत्तर से चलेगी ठंडी हवा, बढ़ाएगी ठंड | weather update: Coldest day in the season before December | Patrika News
भोपाल

गुरुवार रहा सीजन का सबसे ठंडा दिन, अब 48 घंटे में उत्तर से चलेगी ठंडी हवा, बढ़ाएगी ठंड

-सिर्फ 2 घंटे निकली धूप -पचमढ़ी से भी ठंडा रहा ग्वालियर

भोपालNov 27, 2020 / 11:31 am

Ashtha Awasthi

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में लगातार मौसम (weather forecast) बदल रहा है। शहर में शुक्रवार की सुबह शहर में हल्की धुंध (Coldest day) के साथ शुरू हुई है। हालांकि ठंड अन्य दिनों की तुलना में कम ही रही है। वहीं बात तापमान 11.7 डिग्री रहा है, जो सामान्य से 2.2 ज्यादा रहा है। वहीं बीते दिन की बात करें तो तमिलनाडु में सक्रिय चक्रवातीय तूफान के असर और कोहरे की वजह से गुरुवार को ग्वालियर का दिन सीजन में सबसे अधिक ठंडा रहा। यहां पर लोगों को सिर्फ दो घंटे ही सूर्य देवता के दर्शन हुए।

Weather update - सोमवार को मौसम में परिवर्तन की संभावना

अब बढ़ेगी ठंड

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि 48 घंटे में उत्तर से ठंडी हवा चलेगी जिससे शहर सहित अंचल में ठंड बढ़ेगी। आने वाले 2 दिन में अंचल का मौसम एकदम बदल जाएगा। यहां ठंडी हवा की आमद दर्ज होगी जिससे ठंड बढ़ेगी। बता दें कि चक्रवातीय तूफान तमिलनाडु तट से टकराने के बाद अब महाराष्ट्र और कर्नाटक की ओर जा रहा है।

Weather Update : कल 8 जिलों में भारी बरसात का यलो अलर्ट

नगर निगम जलाएगा अलाव

साथ ही पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिस कारण अंचल की ओर नमी आ रही है। इसी के कारण बादल छाए हुए हैं। ऐसे बादल दो दिन और छाए रहेंगे। इसके बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे ठिठुरन वाली सर्दी का दौर शुरू होगा। वहीं बढ़ती ठंड से शहर में दो लोगों की मौत भी हो गई है। जिसके बाद नगर निगम ने निर्णय लिया है कि जल्द सड़कों पर अलाव जलाए जाएंगे। वहीं ठंड बढ़ने के साथ-साथ अब नमी में कोरोना वायरस के और भी बढ़ने की संभावना है। इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को सतर्क रहने की जरुरत है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो