scriptमौसम का रुख नरम-गरम, दिन में गर्मी से थोड़ी राहत , 2 दिन में बदल सकता है मौसम | Weather update: Hot summer may be required for two days | Patrika News

मौसम का रुख नरम-गरम, दिन में गर्मी से थोड़ी राहत , 2 दिन में बदल सकता है मौसम

locationभोपालPublished: Apr 16, 2021 06:58:05 pm

Submitted by:

Ashtha Awasthi

अधिकतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट आई और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया….

weather2.jpg

Weather forecast

भोपाल। शहर में मौसम का रुख इन दिनों नरम-गरम (Weather forecast) बना हुआ है। तापमान में उतार चढ़ाव का क्रम चल रहा है। शुक्रवार को शहर में हल्के बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में लगभग डेढ़ डिग्री की गिरावट आई और तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया। इससे दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन न्यूनतम तापमान में दो डिग्री से अधिक का उछाल आ गया है ।

MUST READ: तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

 

Weather News : बाड़मेर 42.1 डिग्री सेल्सियस

लगातार बदल रही है मौसम की रंगत

पिछले एक दो दिनों से शहर का मौसम रंगत बदल रहा है। गुरुवार को शहर में बादल छाए थे। साथ ही शाम को तेज हवा चली थी और कई हिस्सों में बूंदाबांदी भी हुई थी। बीते दो दिनों में मौसम का रुख थोड़ा नरम ही रहा। दिनभर हल्के बादल छाए रहे, जिसके कारण लोगों को तेज धूप से निजात मिली। साथ ही तापमान में भी कमी आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.8 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री द किया गया, जबकि बुधवार क अधिकतम तापमान 39.2 न्यूनतम 21.2 डिग्री था।

दो दिन बाद फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि इस समय विदर्भ में ऊपरी हवा का चक्रवात है। इसके कारण बादल हो रहे हैं। कल इसमें थोड़ सुधार होगा। इसके बाद एक दो दिनों में फिर तापमान में बढ़ोतरी का क्रम शुरू होगा।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x80nz65
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो