
Weather forecast
भोपाल/जबलपुर। पूरे मध्यप्रदेश में लगातार पड़ रही तेज गर्मी (heavy rains) के बाद लोगों को राहत मिल गई है। शनिवार दोपहर 2 बजे के बाद प्रदेश भर में गर्मी के तेवर नरम हुए। पश्चिमी विक्षोभ (Weather forecast) के कारण बादल छाने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। यहां पर अचानक बौछारें पड़ने लगीं और मौसम में ठंडक घुल गई। इसके अलावा आर्थिक राजधानी इंदौर जबलपुर ग्वालियर में भी बादल छा गए हैं। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 21 घंटे में कई जगह गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
हो सकती है तेज बारिश
मौसम विभाग का कहना है कि इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के कारण साउथ वेस्ट एमपी में ऊपरी चक्रवात का क्षेत्र बनने से बारिश हुई है। इसके साथ ही नॉर्थ साउथ ट्रफ भी बना हुआ है, जिससे बारिश के आसार बढ़ गए हैं। आने वाले दिनों में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में आएगा। इसके बाद एक और विक्षोभ 13 अप्रैल को उत्तर भारत पहुंचेगा, जिसके बाद मौसम में एक बार फिर बदलाव आ सकता है।
प्रदेश में हल्की से तेज स्तर की बारिश हो सकती है। राजधानी भोपाल सहित होशंगाबाद, शहडोल और जबलपुर संभागों के अलावा दमोह, सागर, विदिशा, मंडला, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा और रायसेन जिले में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक बनी रहेगी।
इन जिलों में हुई बारिश
जबलपुर के सिहोरा में 5.2 मिमी
शहडोल के बुढ़ार में 12 मिमी
उमरिया के पाली में 5 मिमी
कटनी के विजयराघवगढ़ में 4.0 मिमी
बरही में 2 मिमी
Updated on:
11 Apr 2021 11:09 am
Published on:
11 Apr 2021 11:05 am
