scriptWeather Update:मानसून वापसी का सिलसिला जारी, अंडमान सागर में बन रहा नया सिस्टम, अब शुरु होगा ठंड का दौर | Weather Update: Monsoon has returned from many districts | Patrika News
भोपाल

Weather Update:मानसून वापसी का सिलसिला जारी, अंडमान सागर में बन रहा नया सिस्टम, अब शुरु होगा ठंड का दौर

अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून वापसी हो जाने की संभावना है…..

भोपालOct 10, 2021 / 12:54 pm

Ashtha Awasthi

भोपाल। प्रदेश से मानसून वापसी का सिलसिला जारी है। प्रदेश में शनिवार को भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, मंदसौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, धार, इंदौर, आगर, देवास, शाजापुर, होशंगाबाद नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला डिंडोरी जिलों तथा सागर, रीवा, भोपाल और शहडोल संभागों के जिलों से मानसून की वापसी हो गई है।

इन जिलों से मानसून वापसी की सामान्य तिथि पांच अक्टूबर तय की गई थी, इस तरह से सामान्य से चार दिन के विलम्ब से मानसून की वापसी हुई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि, अगले दो से तीन दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून वापसी हो जाने की संभावना है।

जानिए कितनी हुई बारिश

जून- 167.3 मिमी

जुलाई- 281.6 मिमी

अगस्त- 252.9

सितंबर- 243.3

सवा चार इंच कम हुई बारिश

इस वर्ष मानसून के दौरान राजधानी में कुल 37 इंच बारिश हुई, जो सवा चार इंच कम रह गई। इस बीच अधिकतम तापमान भी एक डिग्री घटकर 34 डिग्री पर आ गया है। रात का तापमान में भी गिरावट आई है और यह 21 डिग्री पर आ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि तापमान में कुछ उतार-चढ़ता रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह बाद धीरे-धीरे कमी दिख सकती है।

10 सालों में बारिश का आकड़ा

2011- 1265.5 मिमी

2012-1131.1 मिमी

2013-1263.4 मिमी

2014-725.2 मिमी

2015-998.3 मिमी

2016-1464.1 मिमी

2017-781.0 मिमी

2018-806.5 मिमी

2019- 1756.5 मिमी

2020-1345.7 मिमी

2021-940.6 मिमी

 

https://www.dailymotion.com/embed/video/x84qd84

Home / Bhopal / Weather Update:मानसून वापसी का सिलसिला जारी, अंडमान सागर में बन रहा नया सिस्टम, अब शुरु होगा ठंड का दौर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो