scriptराज्यसभा चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय का इशारा, इस सीट पर है नजर ? | what next for digvijay singh after winning rajya sabha election | Patrika News
भोपाल

राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय का इशारा, इस सीट पर है नजर ?

मध्यप्रदेश से दूसरी बार राज्यसभा चुनाव जीतने वाले दिग्विजय सिंह अब अपने अगले मिशन में जुट गए हैं…

भोपालJun 22, 2020 / 03:22 pm

Shailendra Sharma

digvijay_singh.jpg

भोपाल. कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह की गिनती देश के उन चुनिंदा नेताओं में होती है जो राजनीति के महारथी कहे जाते हैं। राज्यसभा चुनाव के जीतने के ठीक बाद अब दिग्विजय सिंह आगे की तैयारी में जुट गए हैं और इशारों ही इशारों में खास संकेत भी दिए हैं। दिग्विजय सिंह ने जो संकेत दिए हैं वो सीधे तौर पर 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से जुड़ते दिख रहे हैं।

 

diggi.jpg

दिग्विजय का इशारा
राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद अब दिग्विजय सिंह ने ये कहकर सभी को चौंका दिया है कि वो भोपाल को अपना संसदीय कार्यक्षेत्र मानते हुए सांसद के तौर पर काम करेंगे। बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार थे और बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से चुनाव हार गए थे। चुनाव हारने के बाद भी दिग्विजय सिंह लगातार भोपाल में सक्रिय रहते हैं और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं भी जानते हैं । पहले भी कई बार ये बात दिग्विजय सिंह कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने भोपाल के विकास का जो ड्राफ्ट उन्होंने तैयार किया था उस पर काम करते रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाली सांसद प्रज्ञा ठाकुर क्षेत्र में सक्रिय नजर नहीं आती हैं और इसे लेकर कांग्रेस कई बार उन पर निशाना भी साध चुकी है। दिग्विजय सिंह के अब भोपाल संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर काम करने की बात कहने पर ये संभावनाएं जताई जा रही हैं कि दिग्विजय सिंह अभी से साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं।

राज्यसभा चुनाव में मिले थे सबसे ज्यादा वोट
दिग्विजय सिंह बीते दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में सबसे ज्यादा वोट हासिल कर राज्यसभा पहुंचे हैं। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह को 57 वोट मिले थे। दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ उन विधायकों का भी खास आभार जताया है जिन्होंने उन्हें चुनाव के दौरान अपना वोट दिया था।

Home / Bhopal / राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद दिग्विजय का इशारा, इस सीट पर है नजर ?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो