scriptपुलिस हेड क्वार्टर के पास महिला से दरिंदगी, मुंह दबाया और घसीटते हुए ले गया दरिंदा | Woman returning from hospital raped near police headquarters | Patrika News
भोपाल

पुलिस हेड क्वार्टर के पास महिला से दरिंदगी, मुंह दबाया और घसीटते हुए ले गया दरिंदा

अस्पताल से घर लौट रही महिला को आरोपी जबरदस्ती पकड़कर एक दुकान में ले गया, मारपीट की और हवस का शिकार बनाया..

भोपालJan 15, 2021 / 03:23 pm

Shailendra Sharma

01_phq.png

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल एक बार फिर शर्मसार हुई है। राजधानी में पुलिस हेडक्वार्टर से महज कुछ कदमों की ही दूरी पर एक महिला के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात हुई है। महिला अस्पताल से घर लौट रही थी तभी आरोपी दरिंदे ने उसे पकड़ा और एक दुकान में ले जाकर मारपीट करते हुए अपनी हवस का शिकार बनाया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को देर रात गिरफ्तार कर लिया।

 

पीएचक्यू (PHQ) से 5०० मीटर दूर हैवानियत
महिला के साथ दरिंदगी की ये सनसनीखेज वारदात गुरुवार रात की है। अशोका गार्डन की रहने वाली महिला जेपी अस्पताल से इलाज कराकर घर वापस लौट रही थी। रात के करीब १२ बजे महिला जहांगीराबाद इलाके के मुर्गी बाजार से गुजर रही थी तभी आरोपी उसे पकड़कर जबरदस्ती पास की एक दुकान में ले गया।जहां आरोपी ने महिला की पहले तो पिटाई की और फिर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी महिला को दुकान पर ही छोड़कर फरार हो गया। महिला ने किसी तरह डायल-१०० पर फोन कर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस मौैके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आई और आरोपी की तलाश शुरु की।

 

रात में ही आरोपी गिरफ्तार
महिला के साथ दरिंदगी की खबर लगते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और इलाके में आरोपी की तलाश शुरु की। महिला के बताए पते से उसके पति को भी थाने बुला लिया गया। रात साढ़े तीन बजे महिला की शिकायत पर मारपीट व दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया और कुछ ही देर में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम नरेश बताया जा रहा है जिसने अपना जुर्म कबूल लिया है।

देखें वीडियो- शराब के नशे में गंदे नाले में गिरा युवक, मौत

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yozyx

Home / Bhopal / पुलिस हेड क्वार्टर के पास महिला से दरिंदगी, मुंह दबाया और घसीटते हुए ले गया दरिंदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो