scriptवर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मध्यप्रदेश, एक दिन में कई देशों की जनसंख्या के बराबर वैक्सीनेशन | world book of records london recorded madhya pradesh | Patrika News
भोपाल

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मध्यप्रदेश, एक दिन में कई देशों की जनसंख्या के बराबर वैक्सीनेशन

world book of records london: वैक्सीनेशन में फिर नंबर वन बना मध्यप्रदेश, वर्ल्ड बुक ऑफ रेकॉर्ड ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र…।

भोपालJun 24, 2021 / 09:09 am

Manish Gite

vaccin.jpg

highest number of vaccination in a day

 

भोपाल। योग दिवस पर 16.95 लाख से ज्यादा लोगों का टीकाकरण करने के बाद मध्यप्रदेश पूरे देश में चर्चा में है। एक ही दिन में मध्य प्रदेश का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। इसके अलावा बुधवार को भी मध्यप्रदेश में डबल कीर्तिमान रच दिया। बुधवार को 6563 केंद्रों पर 11.33 लाख से ज्यादा नागरिकों को वैक्सीन लगाकर राज्य फिर देश में पहले नंबर पर रहा। यह टीकाकरण मारिशस और भूटान जैसे देशों की जनसंख्या के बराबर हैं।

 

 

cm.jpg

इधर, योग दिवस के दिन शुरू हुए वैक्सीनेशन के महाअभियान में पहले ही दिन 16.95 लाख वैक्सीन लगाने के कीर्तिमान को वर्ल्ड बुक आफ रिकॉर्ड (world book of records london) ने भी दर्ज किया है। संस्था ने यह जानकारी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) को 22 जून को लिखे पत्र में दी है। संस्था के प्रेसीडेंट संतोश शुक्ला ने पत्र में कहा है कि मध्यप्रदेश द्वारा टीकाकरण में बनाए गए रिकार्ड को बुक में शामिल करने पर प्रसन्नता है। सम्मानित करने के लिए मुख्यमंत्री की सहमति और अन्य जानकारियां भेजने का अनुरोध किया गया है।

https://twitter.com/hashtag/COVID19?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

दूसरी बार बनाया कीर्तिमान

मध्यप्रदेश में भी टीकाकरण के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। बुधवार को भी एक दिन में 1.61 से अधिक लाख लोगों का टीकाकरण कर इंदौर फिर सिरमौर बन गया। इन्हें मिलाकर प्रदेश में 1 करोड़ 79 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों को टीका लगाया जा चुका है। पहला डोज लेने वालों की संख्या 1 करोड़ 57 लाख 75 हजार से अधिक हैं। लगभग 22 लाख को दोनों डोज लगाए जा चुके हैं।

 

कोविन पोर्टल के आधार पर चयन

लंदन की वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड में मध्यप्रदेश को यह स्थान कोविन पोर्टल पर 21 जून को दर्ज हुए वैक्सीनेशन के आंकड़ों (highest number of vaccination in a day) के आधार पर मिला है। इस दिन कोविन पोर्टल पर 16 लाख 91 हजार 967 लोगों का रिकार्ड दर्ज हुआ था।

world1.jpg

आंकड़ों पर सियासत भी

दूसरी ओर आंकड़ों पर सियासत भी शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ समेत कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम, जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने आंकड़ों पर संदेह जताते हुए सरकार पर तंज कसा है। इधर, भाजपा के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसका पूरा श्रेय प्रदेश की जनता को दिया है। उन्होंने कहा कि जनता ने उन लोगों को जवाब दिया है, जो वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के भ्रम फैला रहे थे। ऐसे तमाम लोग अब खुद भाग-भागकर वैक्सीनेशन कराने जा रहे हैं।

 

बुधवार को यह टाप पर

//?feature=oembed
https://www.dailymotion.com/embed/video/x81q0m7

Home / Bhopal / वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ मध्यप्रदेश, एक दिन में कई देशों की जनसंख्या के बराबर वैक्सीनेशन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो