scriptओडिशा: गणतंत्र दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार | Odisha: 20 policemen will be awarded on Republic Day | Patrika News
भुवनेश्वर

ओडिशा: गणतंत्र दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार

गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश के साथ ओडिशा में भी तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकरियों को प्रतिष्ठित राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत 20 पुलिसकर्मियों का चयन किया है।

भुवनेश्वरJan 22, 2024 / 05:20 pm

Rabindra Rai

ओडिशा: गणतंत्र दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार

ओडिशा: गणतंत्र दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार

2023 में किया है बेहतर प्रदर्शन
गणतंत्र दिवस से पहले पूरे देश के साथ ओडिशा में भी तैयारी तेज हो गई है। राज्य सरकार ने 2023 में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने का फैसला किया है। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस अधिकरियों को प्रतिष्ठित राज्यपाल पदक से सम्मानित किया जाएगा। विभिन्न श्रेणियों के तहत 20 पुलिसकर्मियों का चयन किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल रघुबर दास द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

चयन सात श्रेणियों में किया
गृह विभाग के अनुसार, पुलिस अधिकारियों का चयन सात श्रेणियों में किया गया है। बालासोर स्थित पूर्वी रेंज के पुलिस महानिरीक्षक हिमांशु कुमार लाल और ओडिशा की अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक शफीन अहमद को श्रेणी- प्रथम के तहत चुना गया है। गंजम के पुलिस अधीक्षक जगमोहन मीना और संबलपुर के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भामू को श्रेणी- द्वितीय के तहत पदक मिलेगा।

इनको पांच अन्य श्रेणियों के तहत पुरस्कार
इसी तरह, दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक/ अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रैंक के अधिकारी, तीन निरीक्षक, तीन उप निरीक्षक, दो सहायक उपनिरीक्षक, एक हवलदार, तीन कांस्टेबल और दो सिपाहियों को उनके प्रदर्शन के लिए पांच अन्य श्रेणियों के तहत पुरस्कार मिलेगा। ये वे पुलिस अधिकारी हैं जिन्होंने पिछले साल अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान खींचा है।

Hindi News/ Bhubaneswar / ओडिशा: गणतंत्र दिवस पर 20 पुलिसकर्मियों को पुरस्कार

ट्रेंडिंग वीडियो