जैसा की कार्तिक ने मीडिया हाउस को बताया कि वह मात्र 17 साल की उम्र में मुंबई की ओर रुख किया था। अभिनय का मौका मिलने से पहले उन्होंने दिग्गज हस्तियों जैसे अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुल्कर के बॉडीगार्ड के रूप में भी काम किया है। लॉकडाउन से पहले उन्होंने जयपुर में शूटिंग की थी उसके बाद वह ओडिशा आ गए थे। कोरोना के चलते जब मनोरंजन जगत में कोई काम नहीं है तो उन्होंने घर चलाने के लिए सब्जी बेचने के विकल्प को अपना लिया है। हालांकि अभिनय के प्रति उनका जज्बा कम नहीं हुआ है, वह कहते है कि शूटिंग शुरू हुई और कोरोना को लेकर हालात सुधरे तो वह फिर मायानगरी का रुख करेंगे।