script22 मार्च तक होगा फागुल मड़ई, कलेक्टर ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश | Falgun Mela till 22 march in dantewada | Patrika News
बीजापुर

22 मार्च तक होगा फागुल मड़ई, कलेक्टर ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

इस दिशा में सभी आवश्यक व्यवस्था व तैयारियों के लिए टेम्पल कमेटी के सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों के सुझावों पर अमल किया जायेगा।

बीजापुरFeb 17, 2019 / 05:14 pm

चंदू निर्मलकर

CG News

22 मार्च तक होगा फागुल मड़ई, कलेक्टर ने सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

दंतेवाड़ा. आगामी 13 से 22 मार्च तक फागुन मड़ई का आयोजन जनभावनाओं के अनुरूप परम्परागत ढंग से किया जायेगा। इस दिशा में सभी आवश्यक व्यवस्था व तैयारियों के लिए टेम्पल कमेटी के सदस्यों तथा गणमान्य नागरिकों के सुझावों पर अमल किया जायेगा।
विगत वर्षों की अपेक्षा ज्यादा बेहतर तरीके से फागुन मड़ई को आयोजित किया जायेगा। यह बात कलक्टर व अध्यक्ष टेम्पल कमेटी टोपेश्वर वर्मा ने दंतेश्वरी मन्दिर परिसर में आहूत फागुन मड़ई आयोजन के लिए बैठक के दौरान कही। बैठक में फागुन मड़ई में शामिल होने वाले ग्राम देवी-देवताओं सहित पुजारी, गायता, मांझी और सेवादारों के सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा गया। वहीं ग्रामीणों और बाहर से आने वाले पर्यटकों की सुविधाएं मुहैया कराए जाने पर बल दिया गया।
इसके साथ ही पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले लोक कलाकारों के लिए व्यस्थस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फागुन मड़ई के समय पूर्व साफ-सफाई, पेयजल प्रबंधन, गोताखोरों की उपलब्धता सहित विद्युत आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग स्थल का निर्धारण व व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये गए। वहीं फागुन मड़ई के लिए आवश्यक खाद्यान्न, कपड़े, पूजा सामग्री इत्यादि के लिए पृथक-पृथक समितियों को दायित्व सौंपा गया।
बैठक के दौरान टेम्पल कमेटी के सदस्यों के अलावा गणमान्य नागरिकों ने फागुन मड़ई आयोजन संबंधी अपने सुझाव दिए। बैठक में पूर्व विधायक देवती कर्मा, जिला पंचायत सदस्य चैतराम अटामी, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह, एसडीएम बीआर ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर लिंगराज सिदार, कोषालय अधिकारी संजय सोनवानी सहित हरिहर नाथ प्रधान पुजारी, मांझी, चालकी, मुखिया व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो