scriptबारातियों से भरे गाडी के साथ हुआ ऐसा हादसा, काँप गयी लोगों की रूह | Five barati killed in major road accident in Bijapur | Patrika News

बारातियों से भरे गाडी के साथ हुआ ऐसा हादसा, काँप गयी लोगों की रूह

locationबीजापुरPublished: Jun 20, 2019 09:57:30 pm

Submitted by:

Karunakant Chaubey

बीजापुर में भीषण सड़क हादसे (Major road accident) में पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि लगभग 42 बाराती घायल है। भैरमगढ़ के टिटोरी गांव से बारात दंतेवाड़ा आई थी। यहां से सभी बाराती एक पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे

road accident

बारातियों से भरे गाडी के साथ हुआ ऐसा हादसा, काँप गयी लोगों की रूह

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा (Major road accident) बुधवार की रात सामने आया है, यहां दो वाहनों की टक्कर होने से ये हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि दो पिकअप वाहन में जोरदार भिड़ंत हो जाने से इस हादसे में 5 बारातियों की मौत हो गई। इस हादसे में करीब 42 से ज्यादा लोग घायल बताये जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया और राहत के लिए पास के इलाके से लोग पहुंचे।

भैरमगढ़ के टिटोरी गांव से बारात दंतेवाड़ा आई थी। यहां से सभी बाराती देर रात करीब 11 बजे एक पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बारात गाड़ी के चालक ने खूब शराब पी रखी थी और तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था। अभी वो लोग बीजापुर के एनएच 63 में नेलसनार इलाके में पहुंचे ही थे कि सामने से एक पिकअप अन्य खराब पिकअप को टोचन कर ला रही थी।

पडोसी जंगल में युवती से करने लगा गन्दी हरकत, मां ने देखा तो उड़ गए उसके होश…

तेज रफ्तार बारातियों की गाड़ी को सामने से आता देख पिकअप चालक ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन टोचन कर लाई जा रही दूसरी पिकअप से वो जा भिड़ी।इस घटना (Major road accident) में चार बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया।
वहीं क्षेत्र के विधायक विक्रम मंडावी (MLA Vikram Mandavi) भी घटनास्थल पहुंच गए थे। ग्रामीणों की मदद से घायलों और शवों को अस्पताल रवाना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के अस्पताल में 10 बारातियों को, भैरमगढ़ जिले में 26 बारातियों को तथा दन्तेवाड़ा जिले के अस्पताल में छह घायल बारातियों को भर्ती कराया गया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो