scriptक्या नक्सली कर रहें हैं बदले की तैयारी, सड़क में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस | JammuKashmir,Art 370,1 man killed in bastar,naxal area,police on duty | Patrika News
बीजापुर

क्या नक्सली कर रहें हैं बदले की तैयारी, सड़क में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद, छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावी क्षेत्रों में माओवादियों की गतिविधियां तेज होने की आशंका जताई जा रही है।

बीजापुरAug 05, 2019 / 06:58 pm

CG Desk

Killed

क्या नक्सली कर रहें हैं बदले की तैयारी, सड़क में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। ऐसा कोई पहली बार नहीं हुआ है।नक्सली अपने ताकत का प्रदर्शन करने के लिए किसी भी हद तक उतरने को तैयार होते है। ग्रामीणों को डराना, मारना और समय समय पर सहायता प्राप्त करने के लिए उन्हें प्रताड़ित करना उनके लिए आम बात है।

खुशखबरी: सरकार ने बढ़ाया राशन, अब परिवार के तीन सदस्यों को भी मिलेगा 35 किलो चावल

नक्सल क्षेत्र के बीजापुर जिले से आ रही इस खबर ने फिर एक बार सबको सोचने में मजबूर कर दिया है।जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के चिन्नामाठुर अर्जुनल्ली मार्ग पर आज एक ग्रामीण की लाश मिली है। शव पर गंभीर चोट के निशान है। इससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

इस गांव में पशुओं के साथ खेला जा रहा था खुनी खेल, हैवानियत जानकर रह जाएंगे दंग

चिन्नामाठुर और अर्जुनली मार्ग पर बीती रात चिन्नामाठुर निवासी तेलम गंगेया का शव पड़ा हुआ मिला।जिसमे मार पीट के भायानक निशान है। हत्या किसने की,कहा हुआ और हत्या का कारण अभी भी अज्ञात है।शव सड़क पर पड़ा हुआ था। मृतक कुछ दिनों से अपने ससुराल चिन्नामाठुर में रह रहा था।

आयुष्मान भारत योजना के एडिशनल CEO की नियुक्ति विवादों में, वायरल हो रही इन तस्वीरों से मचा हड़कंप

हत्यारों के बारे में भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही वह घटना स्थल पहुंच कर शव को अपने कस्टडी में लिया।पुलिस हत्यारों तक पहुंचने के लिए तमाम कयास लगा रही है।सूत्रों का कहना है पुलिस इस घटना को नक्सलियों से भी जोड़ कर देख रही है।हालांकि अभी पुलिस खोजबीन में लगी है।
Click & Read More Naxal News.

Home / Bijapur / क्या नक्सली कर रहें हैं बदले की तैयारी, सड़क में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो