scriptनींद से जागा प्रशासन, बाढ़ पीडि़त को दी दस हजार की सहायता, पूरा बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में | ten thousand aid to flood victims, complete Bijapur district is in flo | Patrika News
बीजापुर

नींद से जागा प्रशासन, बाढ़ पीडि़त को दी दस हजार की सहायता, पूरा बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में

सुकमा जिले में बाढ़ के बाद अब बीजापुर जिला बाढ़ की मार झेल रहा है।

बीजापुरAug 19, 2018 / 11:41 am

Badal Dewangan

पूरा बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में

नींद से जागा प्रशासन, बाढ़ पीडि़त को दी दस हजार की सहायता, पूरा बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में

बीजापुर. एसडीएम डीसी बंजारे ने बताया कि 15 अगस्त की रात करीब 11 बजे डैम का बंधान टूट गया और पानी रालापल्ली में आकर घुसा। इससे रालापल्ली में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान किसान विजय की पत्नी सरिता वासम (28) व उसकी बेटी रिचिका बह गए। 16 अगस्त की सुबह आधे किमी दूर झाड़ी में दोनों का शव मिला। बारिश से उनके घर को भी नुकसान पहुंचा है।

नुकसान का आकलन किया जा रहा है
एसडीएम ने बताया कि विजय के परिवार को 10 हजार रूपए की तत्काल सहायता राशि दी गई। उनके परिवार को चार-चार लाख रूपए अलग से दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसका प्रकरण बनाया जा रहा है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है। एसडीएम के मुताबिक मकान पूरी तरह ध्वस्त हो जाने पर 95500 और आंशिक क्षति होने पर 3200 रूपए दिए जाने का प्रावधान है। तहसीलदार शिवनाथ बघेल ने बताया कि उन्हें तब परेशानी हुई जब तेजी से बढ़ते जलस्तर के बीच महिलाएं अपने टीवी और कीमती सामान को ले जाने की जिद कर रही थीं लेकिन उन्होंने महिलाओं और बच्चों को खींचकर बाहर निकाला।

बाढ़ पीडि़त गावों का जि़ला कांग्रेस कमेटी ने किया दौरा
भोपालपटनम. जिला कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र भोपालपटनम के ग्राम रालापल्ली व पेगड़ापल्ली का दौरा किया। जहां बड़े पैमाने पर फसल, मवेशियों और आम जन को जान गवानी पड़ी। कमेटी को ग्रामीणों ने अवगत कराया की ग्राम रालापल्ली में बने तालाब में पानी भरने से तालाब का पूरा पानी रिहायसी क्षेत्र में घुस गया। बाढ़ से बचने के लिए लोग रात्रि करीब 2 बजे घरों से निकल रहे थे की उसी समय तालाब के टूटने से एक ही परिवार के मां-बेटी पानी में बह गए जिससे उनकी मृत्यु हो गई। उनका शव दूसरे दिन मिला। ग्रामीणों ने तालाब से होने वाले नुक़सान के संबंध में संबंधित विभाग को कई बार शिकायत किया पर विभाग द्वारा इस पर ध्यान ही नहीं दिया गया। विभाग की इस हरतक से क्षेत्र में लोगों भारी नुक़सान का सामना करना पढ़ रहा है।

जितना भी नुक़सान हुआ है उसका विधिवत मुआवज़ा दिया जाय
उक्त सारी घटना को संज्ञान में लेने के बाद जि़ला कांग्रेस कमेटी बीजापुर प्रशासन से मांग की है की क्षेत्र में आई इस बाढ़ से प्रभावित हुए लोगों को तत्काल राहत पहुँचाया जाए व क्षेत्र में जितना भी नुक़सान हुआ है उसका विधिवत मुआवज़ा दिया जाय। प्रभावित जिलों के इस दौरे में प्रदेश सचिव सत्तार अली, जि़ला अध्यक्ष विक्रम मंडावी, अजय सिंह, शंकर कुडिय़ाम, लालू राठौर, सुखदेव नाग, मिच्छा मुतैया, कामेश्वर गौतम, रमेश पामभोई, बंददेम बिचमैया, अलवा मदनैया, पुरुषोत्तम सल्लूर, केजी सत्यम, विरेंद्र सिंह ठाकुर, लक्ष्मण कड़ती, सदाशिव राना के अलावा बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

Home / Bijapur / नींद से जागा प्रशासन, बाढ़ पीडि़त को दी दस हजार की सहायता, पूरा बीजापुर जिला बाढ़ की चपेट में

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो