बिजनौर. कृषि कानून के विराेध में ग्रामीणों ने बीजेपी नेताओं का बहिष्कार कर दिया है। ग्रामीणों ने गांव की दीवारों पर बैनर लगाया है, जिस पर लिखा है कि बीजेपी वालों का गांव मे आना सख्त मना है। इस तरह के बैनर लगने से बीजेपी नेताओ में हड़कंप मच गया है। राकेश टिकैत पर सरकार द्वारा किए जा रहे ज़ुल्म के विरोध में गांव ये इश्तिहार लगाए गए हैं।