कृषि कानून बिल के विरोध ( Farmer Protest ) में लगातार किसान दिल्ली पहुंच रहे हैं। किसानाें का कहना है कि यह काला बिल है। बिल के विराेध में किसानाें ने 26 जनवरी की परेड़ में ट्रैक्टर लेकर पहुंचने आह्वान किया है। इसी के लिए किसानाें की तैयारियां चल रही हैं। बिजनौर के नांगल सोती थाना क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टर ट्रॉली से रैली निकालकर किसान बिल का विरोध किया। इसके साथ ही उन्हाेंने दिल्ली में होने वाली ट्रैक्टर परेड की प्रैक्टिस भी की।
किसान बिल के विरोध को लेकर किसान लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान 26 जनवरी को दिल्ली के लाल किला में ट्रैक्टर से होने वाले प्रदर्शन को लेकर नांगल सोती क्षेत्र के कई गांव में ट्रैक्टर से रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया। किसानों ने सैकड़ों ट्रैक्टर से गांव-गांव जाकर इस रैली के माध्यम से किसानों को बिल की जानकारी दी और उनसे 26 जनवरी को दिल्ली लाल किला परेड में पहुंचने का आवाहन किया।
भारतीय किसान यूनियन के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने सभी किसानों से कृषि बिल के विरोध में 26 जनवरी को दिल्ली लाल किला ट्रैक्टर ट्रॉली से पहुंचकर कृषि बिल के विरोध में पहुंचने का आवाहन किया है। युवा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा इस कानून के तहत किसानों का शोषण किया जा रहा है। जो कि किसान बर्दाश्त नहीं करेगा।