टिकट की आस लगाए इकबाल ठेकेदार ने चुनाव की तैयारी करने लगे और सभा रैली भी करने लगे। इस बीच बसपा ने बिजनौर लोकसभा सीट से मलूक नागर को प्रत्याशी बना दिया। जिससे बिफरे इकबाल ठेकेदार ने चुनाव के दौरान पार्टी से दूरी बना ली। इतना ही नहीं बसपा प्रत्याशी को हराने के लिए खुलकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी के पक्ष में आ गए। इस बात का पता जब बसपा सुप्रीमों को चला तो उस वक्त तो उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया, लेकिन अब उन्होंने गाज गिराई है। आपको बता दे किं इकबाल ठेकेदार 2007 और 2012 में बसपा से चांदपुर के विधायक रहे थे। इस चुनाव में वे लोकसभा चुनाव में बिजनौर लोकसभा सीट से पार्टी का टिकट मांग रहे थे।