scriptलोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लगा बड़ा झटका! BJP को फायदा | former mp yashveer dhobi join bjp | Patrika News
बिजनोर

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लगा बड़ा झटका! BJP को फायदा

लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दल-बदल की राजनीति शुरू हो गई है, नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से सांसद बने थे यशवीर

बिजनोरMar 13, 2019 / 07:14 pm

virendra sharma

sp

लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन को लगा बड़ा झटका! BJP को फायदा

बिजनौर. लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही दल—बदल की राजनीति शुरू हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सुरक्षित नगीना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद यशवीर धोबी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। प्रदेशाध्यक्ष डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडे ने मंगलवार को उन्हें लखनऊ में भाजपा की सदस्यता दिलाई।
यह भी पढ़ें

मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधु वेस्ट यूपी की इस सीट से लड़ेंगी चुनाव, लिस्ट वायरल

नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से 2009 में यशवीर धोबी समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़े और संसद पहुंचे थे। इन्होंने बसपा के आर.के.सिंह को हराकर इस सीट पर कब्ज़ा किया था। बाद में 2014 के लोकसभा चुनाव में यशवीर धोबी को भाजपा सांसद डॉ यशवंत सिंह ने हराया था। परिसीमन के बाद 2009 में नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट बनी थी। गठबंधन के बाद मेंं नगीना लोकसभा सीट बसपा के खाते में चली गई।
यह भी पढ़ें

सपा प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी, आजम खान की पत्नी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव!

sp
माना जा रहा है कि बसपा के खाते में नगीना लोकसभा सीट जाने के बाद मेंं यशवीर ने समाजवादी पार्टी का साथ छोड़ दिया और खुद के लिए सुरक्षित सीट तलाशनी शुरू कर दी। समाजवादी पार्टी से टिकट मिलना मुमकिन नहीं था। यही वजह है कि यशवीर धोबी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। सूत्रो की माने तो नगीना लोकसभा सुरक्षित सीट से भाजपा यशवीर धोबी को पार्टी चुनावी मैदान में उतार सकती है। पार्टी नगीना लेाकसभा सीट से सांसद यशवंत सिंह का टिकट काट सकती है। बताया गया है कि 2 अप्रैल 2018 को दलित आरक्षण के दौरान यशवंत सिंह ने बगावती तेवर दिखाए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो