scriptयुवकों ने शख्स पर फेंका एेसा सामान, विरोध करने आये पति-पत्नी तो मार दी गोली- देखें वीडियो | man shot husband and wife injured between fighting in bijnor | Patrika News
बिजनोर

युवकों ने शख्स पर फेंका एेसा सामान, विरोध करने आये पति-पत्नी तो मार दी गोली- देखें वीडियो

गोली मारकर आरोपी हुए फरार, जांच में जुटी पुलिस

बिजनोरApr 03, 2019 / 05:08 pm

Nitin Sharma

news

युवकों ने शख्स पर फेंका एेसा सामान, विरोध करने आये पति-पत्नी तो मार दी गोली- देखें वीडियो

बिजनौर।धामपुर थाना क्षेत्र में कुछ युवकों ने एक शख्स पर मांस का टुकड़ा फेंक दिया।युवक ने इसका विरोध किया।इस पर दो पक्ष आमने सामने आ गया।इसी दौरान एक पक्ष ने पति और पत्नी को गोली मार दी।पति-पत्नी को गोली लगने के बाद गांव के लोगों ने दोनों को इलाज के लिये प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया।जहां हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।

काम करने के दौरान फेंका मांस का टुकड़ा

धामपुर के निंदडू गांव में लईक के घर पर एक समुदाय के मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष में सलमान,अदनान और इंतज़ार ने लईक के मजदूरों पर मांस का टुकड़ा फेंक दिया। इसको लेकर दोनों पक्ष में पहले तो बहस हुई बाद में ये बहस मारपीट में बदल गई। इसी दौरान लर्इक आैर उसकी पत्नी बीच बचाव करने माैके पर पहुंच गये। जहां दूसरे पक्ष के सलमान व अन्य लोगों ने पति-पत्नी को गोली मार दी। इसमे लईक और उसकी पत्नी फरज़ाना गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगों ने घालयों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुर्इ है।

 

पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुटी

उधर गोली लगने के बाद से आरोपी पक्ष के लोग फरार है। पुलिस घायलों को अस्पताल में भर्ती कर मामले की जांच जुट गर्इ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गोली मारने वाले दूसरे पक्ष के लोगों का पता लगाया जा रहा है। मामले में कार्रवार्इ की जाएगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो