
जानिए, क्यों पचास फीट ऊंचे पेड़ पर जा बैठा बाघ, लोग करते रहे उतरने की विनती
बिजनौर।अब तक आप ने बाघ जैसे खुखार जानवर के सामने आना तो दूर नाम से ही लोगों को डरते सुना आैर देखा होगा। लेकिन बिजनौर में गर्मी के चलते अचानक गांव में घुसे एक बाघ से लोग डरने की जगह विनती करते दिखार्इ दिये।इतना ही नहीं पचास फीट ऊपर पेड़ पर चढ़े बाघ को उतारने के लिए लोगों ने अलग अलग तरह के प्रयास किये।लेकिन जब बाघ नीचे आने के लिए तैयार नहीं हुआ। तो लोगों ने इसकी जानकारी वन विभाग टीम को दी।
इस वजह से गांव में जा पहुंचा बाघ
लगातार बढ़ रही गर्मी से जहा जंगलों में भरा पानी सूख रहा है।वहीं पानी की कमी को लेकर अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों का रूख कर रहे है।पानी की कमी को लेकर कोतवाली देहात क्षेत्र के थेपर पुर गांव में आज सुबह एक बाघ अचानक से गांव में घुस आया।बाघ को लेकर गांव में हंगामा मच गया। ग्रामीण काफी बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए।इस दौरान लोगों ने हाथ में बड़े बड़े डंडे थाम रखे थे। इससे बाघ डरकर गांव से खेतों की तरफ चला गया।
जब पेड़ पर चढ़ा बाघ तो लोगों ने एेसे किया उतारने का प्रयास
बड़ी संख्या में ग्रामीणों के बाघ के पीछे आने से वह दहशत में आ गया।एेसे में खुद को बचाने के लिए बाघ गांव में ही एक 50 फुट ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया। बाघ अभी भी पेड़ पर चढ़ा बैठा है और नीचे दहशत के कारण उतरकर नहीं आ रहा है।वहीं मौके पर जमा लोग बाघ के गिरने के डर से उसे उतारने के लिए तरह तरह के तरीके अपना रहे है।वहीं घंटों के बाद भी बाघ के पेड़ से न उतरने पर लोगाें ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। लेकिन खबर लिखे जाने तक न तो बाघ पेड़ से उतरना आैर न ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी।
Published on:
1 Jun 2018, 3:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.