scriptकहीं 300 से कम तो कहीं 1400 से अधिक मतदाता | bikaner nagar nigam election 2019- 420 polling stations | Patrika News
बीकानेर

कहीं 300 से कम तो कहीं 1400 से अधिक मतदाता

bikaner news- 23 मतदान केन्द्रों पर 1400 से अधिक मतदाता
 

बीकानेरOct 22, 2019 / 11:28 am

Vimal

bikaner nagar nigam election 2019- 420 polling stations

कहीं 300 से कम तो कहीं 1400 से अधिक मतदाता

बीकानेर. शहर की सरकार के लिए नगर निगम क्षेत्र में 420 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के ३९ वार्डों के लिए २१२ तथा बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के ४१ वार्डों के लिए २०८ मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।निगम चुनाव में कुल ८० वार्ड में ४ लाख ४१ हजार से अधिक मतदाता हैं। निगम क्षेत्र में किसी मतदान केन्द्र पर ३०० से कम मतदाता हैं, वहीं कई मतदान केन्द्रों पर १४०० से भी अधिक मतदाता वोट डालेंगे।

जिला निर्वाचन विभाग की ओर से स्थापित ४२० मतदान केन्द्रों में से २३ मतदान केन्द्र एेसे हैं, जहां १४०० से अधिक मतदाता हैं। एेसे केन्द्रों पर मतदान के दौरान कतार लगने और भीड़ रहने की स्थिति बनती है। इनमें बीकानेर पश्चिम क्षेत्र के ७ तथा पूर्व क्षेत्र के १६ मतदान केन्द्र शामिल हैं।
२० केन्द्रों में ५०० से कम मतदाता
निगम क्षेत्र में जहां १४०० से अधिक मतदाता वाले मतदान केन्द्र हैं, वहीं ५०० से भी कम मतदाता वाले मतदान केन्द्र हैं। निगम चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन में बूथ अनुसार सूचना के अनुसार २० मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की संख्या ५०० से भी कम है। इनमें पूर्व क्षेत्र में १२ तथा पश्चिम क्षेत्र में ८ केन्द्र है।
सबसे अधिक, सबसे कम मतदाता
बूथ अनुसार मतदाताओं की संख्या में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक व सबसे कम मतदाता वाले मतदान केन्द्र है। वार्ड संख्या ४७ में शान्ति बाल निकेतन माध्यमिक विद्यालय नई लाइन गंगाशहर के बूथ पर सर्वाधिक १४५८ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। वहीं इसी विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या ५३ में कोरियो का बास स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दाय भाग बूथ पर सबसे कम २७० लोग मताधिकार का उपयोग करेंगे।
वार्ड व मतदाता अधिक पर बूथ कम
निगम के ८० वार्डों में से पूर्व क्षेत्र में ४१ वार्ड हैं। इनमें दो लाख २४ हजार से अधिक मतदाता हैं, जबकि बूथ २०८ हैं। वहीं पश्चिम क्षेत्र में ३९ वार्ड हैं, जबकि मतदाता २ लाख १६ हजार और मतदान केन्द्र २१२ है।

Home / Bikaner / कहीं 300 से कम तो कहीं 1400 से अधिक मतदाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो