scriptनगर निगम के 80 वार्डों में 4.41 लाख मतदाता | bikaner nagar nigam election 2019 total number of voter | Patrika News
बीकानेर

नगर निगम के 80 वार्डों में 4.41 लाख मतदाता

bikaner nagar nigam election 2019- नगर निगम के चुनावों में 80 वार्डों के चार लाख 41 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे।

बीकानेरOct 19, 2019 / 10:30 am

Atul Acharya

bikaner nagar nigam election total number of voter

नगर निगम के 80 वार्डों में 4.41 लाख मतदाता

बीकानेर. नगर निगम के चुनावों में 80 वार्डों के चार लाख 41 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से नगर निगम चुनावों को लेकर अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। मतदाता सूची में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के 41 वार्डों में 2 लाख 24 हजार 945 एवं बीकानेर पश्चिम विधानसभा के 39 वार्डो में 2 लाख 16 हजार 360 मतदाता हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी कुमार पाल गौतम ने बताया कि 80 वार्डों के चार लाख 41 हजार 305 मतदाताओं में 2 लाख 27 हजार 412 पुरुष तथा 2 लाख 13 हजार 887 महिला मतदाता शामिल है। छह मतदाता थर्ड जेण्डर के है।
सबसे कम, सबसे अधिक मतदाता
नगर निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या एक में सबसे कम 2062 मतदता है। यहां 1160 पुरुष व 902 महिला मतदाता है। वहीं बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 52 में सबसे अधिक 8912 मतदाता है। यहां 4510 पुरुष व 4402 महिला मतदाता है। बीकानेर पश्चिम विधानसभा के वार्ड संख्या 46 में सर्वाधिक 8 हजार 098 मतदाता है। इस वार्ड में 4 हजार 241 पुरुष व 3857 महिला मतदाता है।
5 से 6 हजार मतदाता के सर्वाधिक वार्ड
निगम क्षेत्र के 80 वार्डो में 25 वार्ड एेसे है, जिनमें 6 से 7 हजार मतदाता है। इसी प्रकार 17 वार्डों में 6 से 7 हजार मतदाता है। वहीं १५ वार्ड ४ से ५ हजार मतदाता, ८ वार्ड ७ से ८ हजार मतदाता, ८ वार्ड ३ से ४ हजार मतदाता और
४ वार्ड ८ से ९ मतदाताओं वाले है। तीन वार्डो में २ से ३ हजार मतदाता हैं।
थर्ड जेण्डर के 6 मतदाता
नगर निगम चुनाव में थर्ड जेण्डर के छह मतदाता मताधिकार का उपयोग करेंगे। ये सभी मतदाता बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में है। वार्ड संख्या २४ में 3 और वार्ड संख्या ६१ में 3 थर्ड जेण्डर मतदाता है।

बीकानेर पूर्व विधानसभा
कुल वार्ड : 41
कुल मतदाता : 2,24,246
पुरुष मतदाता :1,15,358
महिला मतदाता : 1,09,587
थर्ड जेण्डर मतदाता : कोई नहीं


बीकानेर पश्चिम विधानसभा
कुल वार्ड : 39
कुल मतदाता : 2,16,360
पुरुष मतदाता : 1,12,054
महिला मतदाता : 1,04,300
थर्ड जेण्डर मतदाता : 06

Home / Bikaner / नगर निगम के 80 वार्डों में 4.41 लाख मतदाता

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो