scriptपानी पर चल सकेगी साइकिल | bikaner news: A bicycle can run on water | Patrika News
बीकानेर

पानी पर चल सकेगी साइकिल

bikaner news: विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

बीकानेरOct 12, 2019 / 01:36 am

Hari

 A bicycle can run on water

A bicycle can run on water

बीकानेर. सार्दुल स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान मेले में विद्यार्थियों ने अपना हुनर दिखाया और विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए। इनका परिणाम शनिवार को घोषित कर श्रेष्ठ मॉडल को पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके लिए अलग-अलग संसाधन वर्ग, स्वच्छता और स्वास्थ्य, सतत कृषि पद्धतियां, औद्योगिक विकास, भावी परिवहन एवं संचार, शैक्षिक खेल तथा गणितीय प्रतिरूपण विषय रखे गए हैं। इन विषयों पर आधारित कई तरह के उपकरण विद्यार्थियों ने प्रदर्शित किए है।
एक विद्यार्थी ने पानी चल सकने वाली साइकिल का निर्माण किया है। जो विज्ञान मेले में आकर्षण का केन्द्र रही। प्रदर्शित मॉडलों का निर्णायकों ने अवलोकन भी किया। प्रधानाचार्य डॉ. सोनिया शर्मा, वरिष्ठ अध्यापक सुभाष जोशी, समन्वयक के.के. व्यास ने बताया कि शनिवार को मेले का समापन होगा। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 24 नवंबर को
राज्य स्तरीय गणित विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा एवं राज्य स्तरीय कला एवं वाणिज्य प्रतिभा खोज परीक्षा 24 नवंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित कराई जाएगी। माध्यमिक शिक्षा के छात्रवृत्ति एवं प्रोत्साहन प्रकोष्ठ प्रभारी अधिकारी ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।
इसके अनुसार इस परीक्षा में राजस्थान के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी, केन्द्रीय, पब्लिक, नवोदय, कॉन्वेन्ट, निजी, राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित मॉडल स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। विद्यार्थियों के कक्षा नौ में न्यूतनम ५० प्रतिशत अंक होना अनिवार्य होगा।

Home / Bikaner / पानी पर चल सकेगी साइकिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो