scriptशादी समारोह में आग का तांडव! जेवरात, नगदी, अनाज, आदि जलकर राख, हाथों में रची रह गई मेहंदी | Fire due to Gas Cylinder Leak in Bikaner, Rajasthan | Patrika News
बीकानेर

शादी समारोह में आग का तांडव! जेवरात, नगदी, अनाज, आदि जलकर राख, हाथों में रची रह गई मेहंदी

www.patrika.com/rajasthan-news/

बीकानेरJul 21, 2018 / 12:06 pm

dinesh

Fire-Bikaner
बीकानेर/पांचू। खुशी का माहौल था, परिवार में खुशियां छायी हुई थी, हाथों में मेहंदी रच रही थी। रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा हुआ था, हलवाई मिठाईयां बना रहा था तभी अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया और आग लग गई जिसमें एक परिवार की सारी खुशियां जलकर खाक हो गई।
बीकानेर के नोखा के बन्धाला गांव में देर रात सिलेंडर लीक होने से ढाणी में आग लग गई। आग शेराराम के घर में लगी। शनिवार को शेराराम की बेटी और दो बेटे की शादी होने वाली है। शुक्रवार देर रात को मिठाई बनाते समय सिलेंडर लीक होने से आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सब कुछ खाक हो चुका था।
आग लील गई खुशियां
शादी के माहौल में सब अपने कार्यों में व्यस्त थे। एक और हलवाई मिठाईयां बना रहा था। तभी अचानक सिलेंडर से गैस लीक हुई और आग लग गई। आग से घर में रखा शादी का सामान जल गया। आग ने अनाज, जेवरात, कपड़े और नगदी को भी जलाकर खाक कर दिया। हालांकि इस हादसे में कोई जन हानी नहीं हुई लेकिन परिवार की खुशियां जलकर राख हो गई।

लडक़ों की बारात जानी और लडक़ी बारात आनी थी
ढाणी में शादी समारोह का उत्साह था। शनिवार सुबह दो लड़कों की बारात जाने व एक बालिका की बारात आने की तैयारियों में पूरा परिवार व्यस्त था। आग लगने पर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
वहीं दूसरी ओर… यहां मिली खून से सनी बाइक

बीकानेर के नोखा में खून से सनी बाइक और शर्ट मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ जमा हो गयी।इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।जानकारी के अनुसार घटना नोखा के उगमपुरा की बताई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो