scriptआज से नौतपा, प्रचंड लू से करनी होगी जंग, फिलहाल राहत के आसार नहीं, प्रशासनिक अमला लगा रहा ऐसे जोर | From today, we will have to fight against the intense heat wave | Patrika News
बीकानेर

आज से नौतपा, प्रचंड लू से करनी होगी जंग, फिलहाल राहत के आसार नहीं, प्रशासनिक अमला लगा रहा ऐसे जोर

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। जबकि गुरुवार को यहीं तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में तो एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई थी, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।

बीकानेरMay 25, 2024 / 02:16 am

Brijesh Singh

कई दिनों से चल रही लू एवं तेज धूप का असर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। भीषण तपिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि, नगर निगम गर्मी को देखते हुए दोपहर के समय सड़कों पर पानी का छिड़काव करवा रहा है, लेकिन यह कारगर साबित नहीं हो पा रहा है। शुक्रवार को भी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। हमेशा की तरह दिन निकलने के साथ ही गर्मी के तेवर तीखे रहे। सूर्य अंगारे बरसाता नजर आया। नतीजे में लू भी पीछे नहीं रही और प्रचंड वेग से जनजीवन को प्रभावित किया।हालांकि गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई, लेकिन तेज धूप एवं लू के सामने इसका कोई असर नजर नहीं आया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार 25 मई से नौतपा भी अपने रौद्र रूप में सामने आएगा। इस दौरान तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रह सकता है। अब तक अधिकतम तापमान 46 डिग्री पार कर चुका है। तेज गर्मी की वजह से बिजली की ट्रिपिंग भी तेज होने लगी है। इससे एसी एवं कूलर चलने में भी मुश्किल होने लगी है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया। जबकि गुरुवार को यहीं तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में तो एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई थी, लेकिन न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हो गई। न्यूनतम तापमान एक दिन पहले 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो एक दिन बाद गुरुवार रात 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बढ़ते तापमान की वजह से दोपहर के समय जरूरी काम वाले लोग ही बाहर निकल रहे हैं।

Hindi News/ Bikaner / आज से नौतपा, प्रचंड लू से करनी होगी जंग, फिलहाल राहत के आसार नहीं, प्रशासनिक अमला लगा रहा ऐसे जोर

ट्रेंडिंग वीडियो