scriptजमीन-जायदाद के मामले में अर्जुन पर भारी गोविन्द | Govind Prevails Over Arjun In The Matter Of Property | Patrika News
बीकानेर

जमीन-जायदाद के मामले में अर्जुन पर भारी गोविन्द

अर्जुनराम ने स्वयं के नाम 2 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपए और पत्नी के नाम 1 करोड़ 84 लाख 72 हजार रुपए की सम्पत्ति होना बताया है। इस तरह कुल सम्पत्ति 3 करोड़ 76 लाख 54 हजार रुपए है। वहीं गोविन्दराम ने स्वयं के नाम पर 4 करोड़ 7 लाख 38 हजार रुपए और पत्नी के नाम 1 करोड़ 38 हजार 46 हजार रुपए की सम्पत्ति बताई है। दोनों की कुल सम्पत्ति 5 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए है।

बीकानेरMar 28, 2024 / 02:56 am

Brijesh Singh

जमीन-जायदाद के मामले में अर्जुन पर भारी गोविन्द

जमीन-जायदाद के मामले में अर्जुन पर भारी गोविन्द

लोकसभा क्षेत्र से चुनावी रण में उतरे भाजपा के अर्जुनराम मेघवाल और कांग्रेस के गोविन्दराम मेघवाल ने नामांकन पत्र के साथ सम्पत्ति का ब्योरा दिया है। गोविन्दराम जमीन-जायदाद, वाहन और आभूषण के मामले में अर्जुनराम से आगे हैं। शपथ पत्र के अनुसार, जहां अर्जुनराम ने स्वयं के नाम 2 करोड़ 38 लाख 7 हजार रुपए और पत्नी के नाम 1 करोड़ 84 लाख 72 हजार रुपए की सम्पत्ति होना बताया है। इस तरह कुल सम्पत्ति 3 करोड़ 76 लाख 54 हजार रुपए है।

वहीं गोविन्दराम ने स्वयं के नाम पर 4 करोड़ 7 लाख 38 हजार रुपए और पत्नी के नाम 1 करोड़ 38 हजार 46 हजार रुपए की सम्पत्ति बताई है। दोनों की कुल सम्पत्ति 5 करोड़ 73 लाख 83 हजार रुपए है। हालांकि गोविन्दराम ने स्वयं की 3 करोड़ 8 लाख 93 हजार रुपए की देनदारी भी बताई है। वहीं अर्जुनराम ने कोई देनदारी नहीं होना बताया है।

अर्जुनराम की पत्नी के नाम से 12 एकड़ कृषि भूमि भी है। साथ ही सुदर्शनानगर में एक आवासीय मकान, पत्नी के नाम कांता खतूरिया कॉलोनी में मकान और किशमीदेसर गांव में पुश्तैनी मकान है। जबकि गोविन्दराम के स्वयं के नाम 63.75 एकड़ तथा पत्नी के नाम 91.62 एकड़ कृषि भूमि और नलकूप होना बताया है। उनके पास जयनारायण व्यास कॉलोनी में दो आवासीय भवन, मानसरोवर जयपुर में एक फ्लैट भी है।

Home / Bikaner / जमीन-जायदाद के मामले में अर्जुन पर भारी गोविन्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो