scriptबीकानेर में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तापमान 47 डिग्री पार पहुंचा | Heavy heat in Bikaner, mercury 47 | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तापमान 47 डिग्री पार पहुंचा

बीकानेर. बीकानेर में गत दिनों आंधी आने के बाद जहां लोगों को चार डिग्री पारा गिरने से राहत मिली थी, वहीं शनिवार को फिर से पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है।

बीकानेरJun 08, 2019 / 07:44 pm

Surya prakash

बीकानेर में भीषण गर्मी, पारा @ 47

बीकानेर में भीषण गर्मी में सूनी पड़ी सड़कें।

बीकानेर. बीकानेर में गत दिनों आंधी आने के बाद जहां लोगों को चार डिग्री पारा गिरने से राहत मिली थी, वहीं शनिवार को फिर से पारा 47 डिग्री के पार पहुंच गया है। सुबह से ही सूरज अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर देता है जो देर शाम तक जारी रहते हैं। वहीं चार से पांच किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली लू गर्मी को और भीषण कर देती है। बात अगर तीन दिनों की करें तो छह जून को पारा जहां 45.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था, वहीं शनिवार आठ जून को बढ़कर 47.1 डिग्री हो गया। सुबह से ही तेज गर्मी शुरू हो गई थी, दोपहर तक सड़कें सूनी हो गई थी और इक्का दुक्का लोग ही सड़कों पर नजर आए। शाम करीब पांच बजे तक सड़कों पर चहल-पहल काफी कम रही। इसके बाद वाहनों से लोग बाहर निकलने लगे और शाम को गर्मी का असर कम होने पर लोग घरों से निकले।
click प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में खुलेंगे राजीव गांधी सेवा केंद्र


नौतपा के बाद एक बार राहत मिली थी लेकिन अब गर्मी फिर से जोर पकडऩे लगी है। सुबह से सूरज आग उगल रहा है। भीषण गर्मी से जनजीवन भी काफी प्रभावित हो गया है। आसमान साफ होने से सूरज की तीखी धूप व लू से शहरवासी बेहाल हो गए है। जिससे तापमान में करीब डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी हो गई है। मौसम विभाग ने पहले ही पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों को रेड अलर्ट में रखा है जहां भीषण लू चल सकती है। मौसम विभाग ने १२ जून को बादलवाही या मेघगर्जना के साथ बरसात के आसार जताए हैं।
click बीकानेर में फलों का राजा खा रहा भाव, तरबूज बना सहारा


शनिवार को सुबह होते ही सूरज की तपिश तेज हो गई। सुबह से लेकर शाम तक गर्म हवाएं चली। जिसमें शहरवासी सुबह से शाम तक खूब तपे। दोपहर में हालात यह थे कि सड़कों पर कफ्र्यू सा लग गया हो। हालांकि खुली जगहों पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया तो वहीं विभाग के अनुसार तापमान करीब 47.1 डिग्री ही रहा। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूरज की तपिश में वृद्धि होती गई। लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो गया। सूर्यदेव के प्रकोप से शहरवासी सहमे-सहमे से नजर आए। तेज गर्मी के चलते दोपहर में जनजीवन थम सा गया। आवश्यक कार्य करने के लिए घरों से निकले लोग भी यहां-वहां छाया में आसरा खोजते नजर आए। आमतौर पर दस बजे खुलने वाले बाजार भी देरी से खुले। पशु-पक्षी भी तेज गर्मी में काफी व्याकूल हो गए। वे पेड़ की छांव के लिए इधर-उधर भटकते रहे।

Home / Bikaner / बीकानेर में गर्मी से नहीं मिल रही राहत, तापमान 47 डिग्री पार पहुंचा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो