scriptबीकाणावासी ‘हमराह’ के साथ लेंगे मतदान की शपथ, जवाहर पार्क में रविवार सुबह होगा योग | humrah | Patrika News
बीकानेर

बीकाणावासी ‘हमराह’ के साथ लेंगे मतदान की शपथ, जवाहर पार्क में रविवार सुबह होगा योग

मैदान में एक ओर स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, मतदान की प्रेरणा देते लोग, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाती युवतियां।

बीकानेरNov 10, 2018 / 10:06 am

dinesh kumar swami

बीकानेर . मैदान में एक ओर स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, मतदान की प्रेरणा देते लोग, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाती युवतियां। साथ ही दिसम्बर में होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक किया जाएगा। यह नजारा होगा ११ नवम्बर की सुबह राजस्थान पत्रिका के कार्यक्रम ‘हमराहÓ के आयोजन का।
रविवार सुबह ६.४५ बजे गजनेर रोड डूडी पेट्रोल पंप के पास जवाहर पार्क में बीकाणावासी योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनने के लिए ‘हमराहÓ बनेंगे। इस अवसर पर मतदान के महत्व को बताते हुए 7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव में आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
योग प्रशिक्षक विभिन्न आसनों से शारीरिक व्याधियों के निवारण के बारे में बताएंगे। साथ ही सभी नागरिकों को एक साथ योग भी करवाएंगे। पार्क में आने वाले सभी लोग अपनी पसंद और शारीरिक क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भागीदारी निभाकर ‘हमराहÓ के माध्यम से शहर को स्वस्थ रहने का संदेश देंगे। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
इनका रहेगा सहयोग
‘हमराह’ के लिए शहर की अग्रणी संस्थाएं भ्रमण पथ महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं पतंजलि योगपीठ, कोठारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जवाहर पार्क, बीकानेर, संजीवनी फिजियोथैरेपी एंड एक्यूप्रेशर क्लिनिक।

जन एजेंडा के बारे में होगा विचार विमर्श
राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर अभियान के तहत शनिवार को दोपहर १२ बजे पत्रिका कार्यालय में विधानसभा चुनाव में जन एजेंडा के बारे में प्रबुद्ध लोगों से विचार विमर्श किया जाएगा। इस दौरान फेक न्यूज के बारे में भी चर्चा होगी।
नुक्कड़ नाटक आज
राजस्थान पत्रिका के जागो जनमत अभियान के तहत आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए शनिवार को दोपहर १.३० बजे जस्सूसर गेट के अंदर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा। इसमें आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के लिए नाटक के माध्यम से संदेश दिया जाएगा। नुक्कड़ नाटक में स्थानीय कलाकार प्रस्तुति देंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो