scriptकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा बोले, भाजपा कहां से ला रही पैसा | loksabha election 2019 | Patrika News
बीकानेर

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा बोले, भाजपा कहां से ला रही पैसा

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद शर्मा बुधवार को यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि भाजपा के लोग इस बात का जवाब देने को तैयार नहीं कि पैसा कहां से ला रहे हैं।

बीकानेरMay 02, 2019 / 10:26 am

Jaibhagwan Upadhyay

loksabha election 2019

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मा बोले, भाजपा कहां से ला रही पैसा

बीकानेर. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद शर्मा बुधवार को बीकानेर पहुंचे। उन्होंने यहां पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस ने पिछले दस चुनाव में जितने पैसे खर्च नहीं किए, उससे कई गुणा ज्यादा पैसे भाजपा ने इस बार के लोकसभा चुनाव पर खर्च कर दिए हैं। भाजपा के लोग इस बात का जवाब देने को तैयार नहीं कि पैसा कहां से ला रहे हैं।
शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कह रहे हैं कि विश्व में पहली बार भारत की आवाज सुनी गई, जबकि उन्हें पता होना चाहिए कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, इन्दिरा गांधी और पंडित जवाहरलाल नेहरू के समय भी देश का डंका विदेशों बजता था। उन्होंने जीएसटी से रोजगार छीने जाने की बात कही। इस दौरान डॉ. बीडी कल्ला, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने महिलाओं के साथ किया धोखा

बीकानेर. रानी बाजार देहात कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को शहर महिला कांग्रेस की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज शामिल हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण नहीं देकर महिलाओं के साथ धोखा किया गया है, जबकि राज्य और केन्द्र में भाजपा की ही सरकारें थी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनने पर लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
रियाज ने कहा कि पिछले पांच साल में महंगाई और बेरोजगारी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न्याय योजना में 72 हजार रुपए प्रतिवर्ष गरीब परिवारों को देगी। शहर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने भाजपा को जुमलों की सरकार बताया। बैठक में सरस्वती लेघा, कमला बिश्नोई, राधा भार्गव, सीवरी चौधरी, विमला, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि कला राठौड़, मनभरी, अमरजीत कौर, मुमताज बानो आदि उपस्थित थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो