
बीकानेर. राजस्थान पत्रिका बीकानेर संस्करण के 32वें स्थापना दिवस समारोह यादगार बनाने के लिए आयोजित उत्सव खुशियों के तहत ६ अक्टूबर को आयोजित होने वाले नजाकत कार्यक्रम को लेकर युवतियों व महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में भागीदारी निभाने के लिए मंगलवार को बड़ी संख्या में उन्होंने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
स्थानीय रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ कार्यालय के हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में डांस प्रतियोगिता मिस एण्ड मिसेज नजाकत, वन मिनट शो, फनी क्विज, लक्की ड्रा, फैशन, हैल्थ व ब्यूटी टिप्स सहित कई आयोजन होंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे से होने वाले इस आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक है।
इन्टर कॉलेज डांस प्रतियोगिता ११ को
उत्सव श्रृंखला के तहत ही महाविद्यालय स्तरीय डांस प्रतियोगिता ११ अक्टूबर को बीदासर बारी स्थित जैन कन्या महाविद्यालय में आयोजित होगी। इसमें प्रत्येक महाविद्यालय के दो छात्राएं भाग ले सकेगी। इसके अलावा गु्रप डांस में एक गु्रप की भी भागीदारी होगी। प्रतिभागियों को गाने की सीडी साथ लानी होगी। निर्णायक मण्डल विजेताओं का चयन करेगा। प्रतियोगिता सुबह ८.३० बजे आरम्भ होगी।
आयोजन के सहयोगी आरएसवी गु्रप मुख्य सहयोगी और एसबीआई, बीकाजी ग्रुप, सीइएससी- बीकानेर इलेक्ट्रिक सप्लाई लिमिटेड, राजाराम धारणिया ऑटोमोबाइल्स, बंसल क्लासेज, व्यापार उद्योग मंडल, कम्प्यूटर एजूकेशन डॉट कॉम, ज्ञान विधि पीजी कॉलेज, लॉयनेस क्लब सहयोगी हैं। वेन्यू सहयोगी बीकानेर जिला उद्योग संघ एवं होटल पाणिग्रहण है। अधिक जानकारी के लिए 9351205523 पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पेम्फ्लेट बांटकर देंगे निमंत्रण
बीकानेर ञ्च पत्रिका. कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के १० अक्टूबर को बीकानेर में प्रस्तावित सभा की तैयारियां चल रही है। राजस्थान प्रदेश राजीव गांधी यूथ फेडरेशन की मंगलवार को हुई बैठक में राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर चर्चा हुई। फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद रमजान रंगरेज के अनुसार फेडरेशन कार्यकर्ता घर-घर पेम्फ्लेट देकर आमजन से राहुल गांधी की सभा में पहुंचने का निमंत्रण देंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। बैठक में डॉ. राजेन्द्र भारद्वाज, पूनमचन्द टाक, मोहम्मद सलीम, हैदर अली थैईम, आबिद पडि़हार, फिरोज खान, मुराद खान, इनायत अली आदि उपस्थित रहे।
Published on:
3 Oct 2018, 12:32 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.