scriptमोटरसाइकिल को लगाई आग, ऊंट गाड़े पर सिलेण्डर रख किया प्रदर्शन | Photo--The motorcycle was set on fire, a cylinder was put on the camel | Patrika News
बीकानेर

मोटरसाइकिल को लगाई आग, ऊंट गाड़े पर सिलेण्डर रख किया प्रदर्शन

bikaner news – Photo–The motorcycle was set on fire, a cylinder was put on the camel’s burial.

बीकानेरJul 12, 2021 / 08:42 pm

Jaibhagwan Upadhyay

मोटरसाइकिल को लगाई आग, ऊंट गाड़े पर सिलेण्डर रख किया प्रदर्शन

मोटरसाइकिल को लगाई आग, ऊंट गाड़े पर सिलेण्डर रख किया प्रदर्शन

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
बीकानेर.
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी नित नए तरीकों के साथ प्रदर्शन कर जनता का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। सोमवार को भारतीय यूथ कांग्रेस सहित विभिन्न संगठनों ने पेट्रोल-डीजल और घरेलू उत्पादों की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया।
यूथ क्लब के जिलाध्यक्ष धनपत चायल के नेतृत्व में महंगाई खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ऊंट गाड़े पर मोटर साइकिल रखकर उसे रतनबिहारी पार्क से सादुल सिंह सर्किल तक लेकर गए। जहां मोटरसाइकिल पर पेट्रोल छिड़ककर उसे आग लगा दी गई। चायल ने बताया कि केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई दिनों-दिन बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान हो चुकी है।
इस अवसर पर पश्चिम विधानसभा के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष फरमान कोहरी, दिलीप बांठिया, देवेन्द्र बिस्सा, प्रदेश महासचिव अभिषेक देनवाल, पार्षद रफीक, अब्दुल सत्तार, जीतू जोशी, तोलाराम सियाग, गौरव शर्मा, कार्तिक, मनोज आदि ने विचार व्यक्त किए। इसी प्रकार राजस्थान युवा कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण व्यास के नेतृत्व में चौखूंटी पुलिया के पास पेट्रो उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी का विरोध किया। उन्होंने बताया कि बढ़ती महंगाई के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया, जिसमें हजारों लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल, प्रफुल्ल हटीला, रविकांत वाल्मीकि, जितेंद बिस्सा, वैभव पारीक, नारायण स्वामी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, पार्षद दुर्गादास छंगाणी, मनोज किराडू, मनोज चौधरी, जयदीप जावा, तोलाराम सियाग, गोवर्धन मीणा, मैक्स नायक, हैदर बेग मिर्जा आदि उपस्थित थे।

Home / Bikaner / मोटरसाइकिल को लगाई आग, ऊंट गाड़े पर सिलेण्डर रख किया प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो