बीकानेर

पॉलिटिकल डायरी बीकानेर… धर्म यात्रा के रंग में रंगे नेता

Bikaner News: अनूपगढ़ को जिला बनाने का सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर जरूर होता दिखा रहा है।

less than 1 minute read
पॉलिटिकल डायरी बीकानेर... धर्म यात्रा के रंग में रंगे नेता

दिनेश कुमार स्वामी

बीकानेर शहर की धुरी माने जाने वाला सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन धर्म यात्रा अगले सप्ताह होने जा रहा है। हिन्दू जागरण मंच के बैनर तले होने से भाजपा नेता भगवा ध्वज हाथ में उठाए इसमें शामिल होते ही हैं। कांग्रेसी भी जनमानस की भावना के चलते इसमें शिरकत करेंगे। इस सप्ताह दोनों दलों के नेता 22 मार्च को होने वाली धर्म यात्रा के प्रचार में उतर रहे है। शहर की संकरी गलियों से लेकर मॉडर्न बीकानेर के व्यास कॉलोनी क्षेत्र तक इस यात्रा का असर दिख रहा है। अगले दो दिन अब धर्म यात्रा की गूंज रहेगी।

अनूपगढ़ को जिला बनाने का सीधा असर आगामी लोकसभा चुनाव पर जरूर होता दिखा रहा है। जानकारों का मानना है कि अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 72 हजार वोटों की लीड ली थी। अनूपगढ़ को जिला बनाने का इस पर असर होने को लेकर अर्जुनराम खेमा जरूर चिंता में है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का दौरा भी इसी सप्ताह होने की सूचना है, जो अगले दो-चार दिन में ही रखा जा सकता है। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के दौरे की भी सुगबुगाहट हो रही है।

नगर निगम में आयुक्त बनाम महापौर की लड़ाई अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिख रही है। अंतत: कौन किस पर भरी पड़ता है, यह फैसला अब इसी सप्ताह होने की राजनीतिक गलियारों में चर्चा है। कांग्रेस जिलाध्यक्षों को लेकर फैसले का इंतजार कार्यकर्ता अब भी कर रहे हैं। वहीं भाजपा के नवनियुक्त शहर और देहात जिलाध्यक्ष अपनी टीम बनाने के लिए कार्यकारिणी के लिए नामों पर मंथन कर रहे हैं।

Published on:
19 Mar 2023 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर