क्रिकेट सट्टा कर रहे युवक को पकड़ा
कोटगेट पुलिस ने क्रिकेट पर सट्टा करते एक युवक को पकड़ा है, उसके पास से नकदी रुपए व पर्चियां बरामद की गई है। उपनिरीक्षक आनंद मिश्रा, उपनिरीक्षक विजयश्री, सिपाही जगदीश, राधाकिसन व रमेश ने यह कार्रवाई की। पुलिस पिछले कई दिनों से क्रिकेट सटोरियों को पकडऩे का प्रयास कर रही है लेकिन वे पुलिस के हाथ नहीं लग रहे हैं।