scriptबीकानेर: सुबह 11 बजे तक 24.20 फीसदी मतदान | Rajasthan Assembly Elections 2023- voting percentage | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर: सुबह 11 बजे तक 24.20 फीसदी मतदान

जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 1640 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक बीकानेर जिले में 24.20 फीसदी मतदान हुआ है।

बीकानेरNov 25, 2023 / 11:46 am

dinesh kumar swami

बीकानेर: सुबह 11 बजे तक 24.20 फीसदी मतदान

बीकानेर: सुबह 11 बजे तक 24.20 फीसदी मतदान

विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है व शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 1640 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। सुबह 11 बजे तक बीकानेर जिले में 24.20 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें सुबह 11 बजे तक खाजूवाला में 22.37, बीकानेर पश्चिम में 23.06, बीकानेर पूर्व में 23.11, कोलायत में 22.32, लूणकरणसर में 32.90, श्रीडूंगरगढ़ में 21.71 तथा नोखा में 23.92 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सुबह केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मतदान करने के लिए पहुंचे। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 75.70 प्रतिशत रहा था। इस बार पिछले वर्ष के मतदान रेकॉर्ड को तोड़ना है। जिले को मतदान में आज सिरमौर बनाना है। बीकानेर जिले में गत पांच विधानसभा चुनावों में अब तक 75.70 प्रतिशत मतदान सर्वाधिक रहा है, जो वर्ष 2018 में हुआ था। वहीं वर्ष 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में 57.23 प्रतिशत मतदान गत पांच चुनावों में सबसे कम रहा है।


केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, बी.डी. कल्ला सहित कई नेताओं ने किया मतदान

बीकानेर। विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई है व शाम 6 बजे तक मतदान चलेगा। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए 1640 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। बीकानेर में सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा जेठानंद व्यास ने भी सुबह 7:15 बजे मतदान करने के लिए पहुंचे। इसके अलावा डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने अपनी धर्मपत्नी शिवकुमारी कल्ला के साथ मतदान किया। यशपाल गहलोत धर्मपत्नी प्रेमलता गहलोत के साथ जसुस्सर गेट के बाहर कोठारी हॉस्पिटल रोड स्थित सरकारी स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंचे। नोखा में बिहारी लाल बिश्नोई ने किया मतदान।


छोड़ो सब काम, पहले मतदान
आज मतदान दिवस है। सभी मतदाताओं को आवश्यक रूप से लोकतंत्र के इस उत्सव में भागीदार बनना है। घरों से बाहर निकलें। मतदान केन्द्रों पर पहुंचें और अपने मताधिकार का उपयोग आवश्यक रूप से करें। शत-प्रतिशत मतदान कर आज हमें जिले को मतदान में अव्वल स्थान पर लाना है। यह तभी हो सकता है, जब प्रत्येक मतदाता अपने सभी काम छोड़कर पहले मतदान करने को प्राथमिकता देंगे।

Hindi News/ Bikaner / बीकानेर: सुबह 11 बजे तक 24.20 फीसदी मतदान

ट्रेंडिंग वीडियो