scriptबीकानेर में सियासी पारा चढ़ा : भाजपा और कांग्रेस पदााधिकारियों ने बनाई रणनीति | rajasthan gaurav yatra 2018 | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में सियासी पारा चढ़ा : भाजपा और कांग्रेस पदााधिकारियों ने बनाई रणनीति

गौरव यात्रा में आएंगी मुख्यमंत्री, किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

बीकानेरAug 29, 2018 / 11:00 am

dinesh kumar swami

rajasthan gaurav yatra 2018

बीकानेर में सियासी पारा चढ़ा : भाजपा और कांग्रेस पदााधिकारियों ने बनाई रणनीति

बीकानेर. मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को देखते हुए जहां भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी सक्रिय हैं, वहीं कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री राजे ६ सितम्बर को बीकानेर आएंगी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी ८ सितम्बर को बीकानेर जिले में होंगे। गहलोत यहां बज्जू में किसान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और पूगल रोड स्थित हीरेश्वर महादेव मंदिर का लोकार्पण भी करेंगे। हालांकि गहलोत का पिछले सप्ताह कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते उन्होंने कार्यक्रम स्थगित कर दिए थे।
दो राजनीतिक पार्टियों के पूर्व और वर्तमान मुख्यमंत्री के बीकानेर आने को देखते हुए फिलहाल यहां का सियासी पारा चढ़ गया है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारी अलग- अलग तैयारियों और रणनीति बनाने में जुटे है। पांच दिन के लिए
लाइसेंस निलम्बित

बीकानेर . अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने शिवबाड़ी स्थित फर्म मैसर्स गणपति मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर के लाइसेंस को १० से १४ सितम्बर तक निलंबित करने के आदेश दिए हैं। टीम को यहां निरीक्षण में कई कमियां मिली थी। सहायक औषधि नियंत्रक सुभाषचद्र मुटनेजा ने बताया कि औषधि नियंत्रण अधिकारी ने फर्म का निरीक्षण किया। इस दौरान विक्रय विवरण पत्र प्रस्तुत नहीं किया गया था।
यहां का सियासी पारा चढ़ा गया है। दोनों पार्टियों के पदाधिकारी अलग-अलग तैयारियां और रणनीति बनाने में जुटे हैं।

बज्जू के कार्यक्रम पर नजर

श्रीकोलायत विधायक भंवर सिंह भाटी ने बताया कि बज्जू तहसील मुख्यालय पर 8 सितम्बर को सुबह साढ़े दस बजे किसान सम्मेलन होगा। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानभा में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी और प्रदेश व जिले के अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गहलोत बज्जू में विधायक कोटे से बीस लाख रुपए की लागत से बनी बिश्नोई धर्मशाला का लोकार्पण भी करेंगे। उधर, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

Home / Bikaner / बीकानेर में सियासी पारा चढ़ा : भाजपा और कांग्रेस पदााधिकारियों ने बनाई रणनीति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो