8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अब शहर की सडक़ों के सुधरेंगे दिन, भरेंगे गड्ढे़, दस दिन में होगा पेचवर्क

शहर में जगह-जगह सडक़ों पर पड़े गड्ढे दस दिन में भरने और पेचवर्क करवाने के निर्देश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

Vimal Changani

•

Updated: 21 Sep 2021, 6:29 PM IST

अब शहर की सडक़ों के सुधरेंगे दिन, भरेंगे गड्ढे़, दस दिन में होगा पेचवर्क

अब शहर की सडक़ों के सुधरेंगे दिन, भरेंगे गड्ढे़, दस दिन में होगा पेचवर्क

बीकानेर. शहर की सडक़ों के दिन सुधरने की अब उम्मीद जगी है। शहर में जगह-जगह सडक़ों पर पड़े गड्ढे दस दिन में भरने और पेचवर्क करवाने के निर्देश जिला कलक्टर ने दिए है। सचिव नगर विकास न्यास, आयुक्त नगर निगम और अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग को दिए निर्देश में जिला कलक्टर नमित मेहता ने कहा है कि बारिश से शहर की विभिन्न सडक़ों को क्षति हुई है। तीनों विभाग अपने-अपने क्षेत्र की एेसी सभी सडक़ों का चिह्नीकरण करते हुए आगामी दस दिनों में इनके पेचवर्क को पूरा कर पालना रिपोर्ट उपलब्ध करवाने के भी कहा है।

गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने 15 सितम्बर के अंक में ‘जनता की परवाह नहीं, मुख्य सचिव का तो लिहाज करो’ शीर्षक समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें शहर की सडक़ों पर जगह-जगह एकत्र बारिश का पानी, कीचड़ और क्षतिग्रस्त सडक़ों व गड्ढों से आमजन को हो रही परेशानियों को प्रकाशित किया गया था। जिला कलक्टर ने खराब सडक़ों का पेचवर्क आगामी दस दिनों में करवाने के निर्देश दिए है।