scriptसावन का तीसरा सोमवार आज : शिव को रिझाएंगे श्रद्धालु | savaan somvaar | Patrika News
बीकानेर

सावन का तीसरा सोमवार आज : शिव को रिझाएंगे श्रद्धालु

सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अभिषेक होंगे। श्रद्धालु रुद्राभिषेक, दूध, घी, जल, बिल्व-पत्रों सहित विभिन्न प्रकार के पदार्थों से अभिषेक कर भगवान शिव को रिझाएंगे।

बीकानेरAug 13, 2018 / 08:27 am

dinesh kumar swami

savaan somvaar

savaan somvaar

बीकानेर. सावन के तीसरे सोमवार पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अभिषेक होंगे। श्रद्धालु रुद्राभिषेक, दूध, घी, जल, बिल्व-पत्रों सहित विभिन्न प्रकार के पदार्थों से अभिषेक कर भगवान शिव को रिझाएंगे। शिवबाड़ी स्थित लालेश्वर महादेव मंदिर में देवस्थान विभाग की ओर से रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसमें राजस्थान संस्कृत अकादमी के पंडित संवित सोमगिरी महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान कराएंगे। कार्यक्रम में देवस्थान विभाग की निरीक्षक स्वेता चौधरी, प्रबंधक राजेश दाधीच सहित अधिकारी मौजूद रहेंगे।
यहां भी होंगे पूजन : शहर में जस्सोलाई स्थित जनेश्वर महादेव मंदिर, धरणीधर महादेव, महानंद, अमरेश्वर, करमीसर रोड स्थित काशी-विश्वनाथ महादेव, चेतनानंद महादेव, ब्रह्मसागर, रंगोलाई स्थित रामेश्वर नाथ महादेव, मरुनायक चौक के नाटेश्वर, लालगढ़ स्थित मार्कण्डेश्वर में विशेष पूजन होगा।
नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को श्रद्धालुओं ने विशेष शृंगार किया। इस अवसर पर पवन व्यास, श्रवण व्यास, लीलेश्वर बिस्सा, गिरिराज, विनय आदि उपस्थित थे।

युवा शक्ति संगठन की ओर से रविवार को तेलीवाड़ा चौक स्थित बूढ़ा बाबा भैरव मंदिर में हरियाली महोत्सव मनाया गया। इस दौरान भक्तों ने भैंरूजी का विशेष शृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बीकानेर . गंगाशहर स्थित वसुंधरा नगर गली नं २ के रामदेव मंदिर परिसर में चल रही संगीतमय शिवपुराण कथाके चौथे दिन रविवार को कथावाचक लालजी वैरागीने भगवान शिव-पार्वती विवाहके प्रसंगों की संगीतमय विवेचना की।
सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन

बीकानेर. जीनगर सेवा समिति गोपेश्वर बस्ती की रविवार को हुई आमसभा में समिति की सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव अधिकारी लक्ष्मणदास राठौड की देखरेख में नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नवीन कार्यकारिणी की आमसभा १९ अगस्त को होगी। इसमें कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी होगा।
नरेश जिलाध्यक्ष नियुक्त : अखिल भारतीय नायक महासभा की प्रदेश स्तर की बैठक जयपुर में हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सुशील नायक ने अखिल भारतीय युवा नायक महासभा के बीकानेर जिलाध्यक्ष पद पर नरेश नायक को नियुक्त किया। कौशल अध्यक्ष, विशाल महामंत्री : अग्रवाल उपहार फाउण्डेशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में कौशल अग्रवाल अध्यक्ष, विशाल अग्रवाल महामंत्री और निखिल अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए।
शाह जिला उपाध्यक्ष नियुक्त: भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर के जिला उपाध्यक्ष पद पर लियाकत अली शाह को नियुक्त किया गया है। शाह की नियुक्ति पर मुस्लिम शाह सांई जमाअत कमेटी एवं समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
उमाशंकर मीडिया प्रभारी: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी ने उमाशंकर पुरोहित को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है।
मोती सिंह महासचिव मनोनीत : नमो विचार मंच के जिलाध्यक्ष सांवर जोशी ने संगठन के महासचिव शहर के पद पर मोती सिंह को मनोनीत किया है। यह मनोनयन विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष मोदी के निर्देशानुसार किया।
मनोज जिलाध्यक्ष : नमो नमो मोर्चा के प्रदेश संगठन मंत्री पं. हिमांशु शर्मा ने मनोज कुमार शर्मा को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो