बीकानेर

एक आंगन से उठी बाप-बेटे की अर्थी, रो पड़ा गांव

- बीछवाल थाना क्षेत्र में नीलकंठ नर्सरी के सामने हुआ हादसा

less than 1 minute read
एक आंगन से उठी बाप-बेटे की अर्थी, रो पड़ा गांव

बीकानेर. सदर थाना क्षेत्र के अमरसिंहपुरा मोहल्ले में शुक्रवार सुबह से लोगों की भीड़ जुटी थी। बीछवाल थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए हादसे में बाप-बेटे की मौत से पूरा मोहल्ला गमजदा था।

मृतक चिरंजीलाल अग्रवाल व उसके बेटे राजेन्द्र कुमार की पार्थिव देह दोपहर में घर पहुंची, तो कोहराम मच गया। बाप-बेटे की अर्थी एक ही आंगन से निकली, तब पूरा मोहल्ला ही शोकमग्न हो गया। घरों में चूल्हा तक नहीं जला।

संयुक्त परिवार था चिरंजीलाल का

चिरंजीलाल के तीन बेटे थे। इनका परिवार संयुक्त परिवार था, जिसमें तीन बेटे-बहू, पोते-पोतियां थे। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। रिश्तेदार बताते हैं कि चिरंजीलाल व राजेन्द्र कुमार ने पूरे परिवार को एक धागे में पिरोकर रखा हुआ था।

हादसे ने सब कुछ एक पल में बिखेर दिया। बीछवाल एसएचओ महेन्द्र दत्त शर्मा ने बताया कि अमरसिंह पुरा निवासी आयुष पुत्र श्रीराम अग्रवाल की रिपोर्ट पर पिकअप चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद चालक फरार हो गया था।

Published on:
18 Mar 2023 11:57 am
Also Read
View All

अगली खबर