scriptआसोज में चैत्र जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार | Weather Chaitra heat in Asoj, mercury reaches 41 degrees | Patrika News
बीकानेर

आसोज में चैत्र जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार

Bikaner News :- अंचल में गर्मी के तेवर फिर से तेज होने लगे हैं

बीकानेरSep 16, 2020 / 02:19 pm

dinesh kumar swami

आसोज में चैत्र जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार

आसोज में चैत्र जैसी गर्मी, पारा पहुंचा 41 डिग्री पार

बीकानेर. अंचल में गर्मी के तेवर फिर से तेज होने लगे हैं। वर्षा काल के तीन माह आषाढ, सावन व भाद्रपद बीत चुके हैं। आसोज माह का श्राद्ध पक्ष चल रहा है। पारा फिर से ४० से ४१ डिग्री के ऊपर झूलने लगा है। यह तापमान तेज गर्मी की शुरुआत में चैत्र माह के दिनों की याद दिला रहा है।
इस बार मानसून के बीकानेर में देरी से आने के कारण सावन भादो में भी तेज गर्मी का दौर चलता रहा था। जुलाई के प्रथम सप्ताह में जहां अधिकतम पारा ४५ डिग्री से ऊपर तक चला गया था वहीं पूरे माह ४० से ४२ डिग्री के आसपास चलता रहा था। न्यूनतम पारा भी ३५ डिग्री के ऊपर आ गया था। अगस्त में भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ था। सूरज की तल्खी बराबर बनी रही। इस महीने भी अधिकतम ४२.८ डिग्री एवं न्यूनतम ३१.४ डिग्री तक दर्ज हुआ था जबकि भाद्रपद माह तक पारा थोड़ा गिर जाता है।
अगस्त में ठीक रहा मौसम

कम वर्षा के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। हालांकि अगस्त में दूसरे सप्ताह बाद थोड़ी बहुत बारिश हुई और लगातार बादलवाही छाए रहने से पारे में भी गिरावट आई। इस बीच तापमान कई बार ३१ से लेकर ३८ डिग्री तक रहा। अगस्त के अंतिम सप्ताह में लगातार पारे के गिरने से मौसम ठीक रहा।
अब सितम्बर में फिर रोद्र रूप

सितम्बर के प्रथम सप्ताह में दो तीन बार हल्की वर्षा से बादलों की लगातार आवाजाही से गर्मी में कमी आई। इसके बाद सात सितंबर से एक बार फिर से पारे छलांग लगानी शुरू कर दी। इस दौरान मौसम भी साफ होने लगा। धूप ने तेजी पकडऩी शुरू कर दी जो लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
यह है सितम्बर में पिछले चार वर्ष की स्थिति

वर्ष अधिकतम न्यनूतम में अधिकतम
2016 41.5 28.1

2017 41.8 27.9
2018 40.0 27.8

2019 41.6 29.8
इस वर्ष 2020 में सितंबर का अभी एक पखवाड़ा ही बीता है और अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों में पारे में उछाल आया है। 40 डिग्री से ऊपर चल रहा है। न्यनूतम तापमान भी २९ डिग्री तक आ गया।
यह है छह सितम्बर से स्थिति

दिनांक अधिकतम न्यूनतम
06 सितंबर 38.2 20.4
08 सितंबर 38.6 26.5
09 सितंबर 37.2 26.1

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो