scriptबीकानेर में महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लगाई आग, हो गई मौत | Woman sprayed kerosene oil on herself in Bikaner | Patrika News
बीकानेर

बीकानेर में महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लगाई आग, हो गई मौत

बीकानेर में महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लगाई आग, हो गई मौत

बीकानेरJun 29, 2019 / 05:32 pm

anandi lal

burn.jpg
बीकानेर। प्रदेश में आत्महत्याओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले चार दिन में ऐसी तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। महिलाओं के आत्महत्या की ओर बढ़ते कदमों से समाज स्तब्ध है। शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला बीकानेर जिले के नयाशहर से सामने आया है। यहां बुजुर्ग महिला ( suicide in bikaner ) ने खुद पर केरोसिन उड़ेल आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला की दर्दनाक मौत हो गई ।

ऐसा ही एक मामला बीकानेर के बज्जू तहसील में देखने को मिला, जहां पर पाक सीमा के पास रणजीतपुरा गांव में शनिवार सुबह एक मां ने तीन बच्चों सहित पानी की डिग्गी में कूदकर जान दे दी। इस घटना की सूचना मिलते ही डिग्गी के पास बड़ी संख्या में गांव के लोग एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे गोताखारों ने काफी देर खोजबीन के बाद दोपहर दो बजे शवों को निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। मृतकों में महिला के साथ दो पुत्री व एक पुत्र शामिल है। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है।

इधर, बाड़मेर के चौहटन थाना क्षेत्र में ( Suicide in Chohtan Barmer ) भी बीते बुधवार को एक विवाहिता ने अपनी पांच बेटियों को टांके में फेंकने के बाद खुद ने भी छलांग लगा दी थी। टांके में डूबने से मां व पांचों बेटियों की मौत हो गई। घटना के दौरान घर पर अन्य कोई नहीं था। इस घटना से पूरा गांव स्तब्ध है। पुलिस की प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या का कारण घेरलू कलह माना जा रहा है। घटना की जानकारी शाम को ग्रामीणों को पता चली। जबकि हादसा दोपहर को होना सामने आया। पुलिस के अनुसार विवाहिता वनूदेवी (42) पत्नी राणाराम निवासी बावड़ी कल्ला ने पुत्री संतोष (13), ममता (11), मैना (09), हंसा (07) व हेमलता (03) को घर के बाहर बने टांके में धकेल दिया। बाद में खुद ने भी टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

Home / Bikaner / बीकानेर में महिला ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लगाई आग, हो गई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो